Home > देश > ‘राहुल को सुनना सिरदर्द!’ कंगना रनौत का LOP पर तीखा वार, बयान से छिड़ी बहस!

‘राहुल को सुनना सिरदर्द!’ कंगना रनौत का LOP पर तीखा वार, बयान से छिड़ी बहस!

Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण को लेकर हलचल देखने को मिल रही है. उनके भाषण पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

By: Preeti Rajput | Last Updated: April 17, 2026 8:01:21 PM IST



Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhi : भाजपा सांसद  और एक्ट्रेस अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती है. वह हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर रखती हैं. वहीं अब एक बार फिर वह अपने बयान के चलते चर्चाओं में आ गई हैं. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण पर कंगना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. जिसके बाद माहौल गरमाता हुआ नजर आ रहा है. 

कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना 

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, कि ‘उन्हें सुनना एक सरदर्द है. उन्होंने बचपन के जादूगर के शो के बारे में बात की. सदन के अध्यक्ष ने कहा कि आप ये बंद करिए तो उन्होंने कहा कि आपको मजे आएंगे. आप पूरे मजो लो. दुनिया ये देख रही है, पूरे देश भी देख रहा है. उन्होंने संसद भवन का मजाक बना दिया है.’

Idli history: क्या आप जानते हैं? इडली का विदेशी कनेक्शन, कैसे राजाओं के साथ भारत पहुंची ये खास डिश

क्या बोलीं कंगना रनौत?

बता दें कि, इससे पहले भाजपा सांसद कंगना रनौत ने महिला आरक्षण विधेयक मामले को लेकर भी विपक्ष पर सवाल खड़े किए थे. एक्ट्रेस ने कहा था कि परिसीमन को लेकर विपक्ष बहानेबाजी कर रहा है. उस बात को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया है. देश सब देख रहा है कि उनकी मंशा क्या है और बेटियों के प्रति किस तरह की सोच रखते हैं. 

सदन में क्या बोले राहुल गांधी?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर खूब हमला बोला. अपने संबोधन में उन्होंने एक जादू का जिक्र किया. उनकी इस कहानी पर ओम बिरला ने आपत्ति जाहिर की. साथ ही स्पीकर ने राहुल के भाषण के एक हिस्से को कार्यवाही से हटाने तक के निर्देश दिए. उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि उनकी टिप्पणी पर गंभीर आपत्ति है और मर्यादित भाषा में रहकर विधेयक पर चर्चा करनी होगी. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह ‘जादूगर’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करेंगे. 

कोहली के ‘लाइक’ ने बढ़ाई धड़कनें! कौन है ये जर्मन ब्यूटी? इंटरनेट पर मचा बवाल

Advertisement