Home > खेल > IPL में ‘डोसा-इडली-सांभर’ गाने पर मचा बवाल, RCB के खिलाफ CSK ने खटखटाया BCCI का दरवाजा

IPL में ‘डोसा-इडली-सांभर’ गाने पर मचा बवाल, RCB के खिलाफ CSK ने खटखटाया BCCI का दरवाजा

Dosa Idli Song Controversy: सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ 5 अप्रैल 2026 को खेले गए मैच के दौरान स्टेडियम में बजाए गए 'डोसा-इडली-सांभर-चटनी-चटनी' गाने को लेकर BCCI से शिकायत की है. जिसके बाद विवाद गहराता जा रहा है.

By: Preeti Rajput | Published: April 16, 2026 1:11:41 PM IST



Dosa Idli Song Controversy: IPL 2026 में एक नया विवाद सामने आ गया है. CSK और RCB के फैंस के बीच अक्सर तकरार देखने को मिलती है. दोनों टीमों के फैंस एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. IPL के दौरान ऐसे कई तरह की वीडियो हर साल सामने आते रहते हैं. इसी बीच 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच विवादों में घिर गया है. हालांकि, इस बाद विवाद खिलाड़ी या फैंस के कारण नहीं, बल्कि डीजे के कारण हुआ है. जिसकी शिकायत चेन्नई सुपर किंग्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से भी कर दी है.

IPL 2026 का नया विवाद

दरअसल, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के दौरान बजाए जाने वाले गानों के लेकर सीएसके नाराज नजर आ रही है. CSK का कहना है कि ‘मैच के दौरान उनकी पारी शुरू होने से पहले डोसा, इडली, सांभर, चटनी-चटनी’ गाना बजाया गया. जो एक तरह से खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने जैसा था. ऐसे गानों का इस्तेमाल अक्सर मीम्स में किया जाता है.

BCCI से की शिकायत

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL के अधिकारी में इस विवाद की पुष्टि की है. अधिकारी ने जानकारी दी कि गवर्निंग काउंसिल इस मामले में जांच करेगी. इस मामले को BCCI काफी गंभीरता से ले रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन जानकारी देते हुए बताया कि आमतौर पर DJ घरेलू टीम को सपोर्ट करता है. लेकिन उस दौरान चिन्नास्वामी का माहौल अलग ही था. उनके खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ गलत टिप्पणियां की गईं. जिसके कारण उन्होंने BCCI को पत्र लिख जांच की मांग की है.

Prayagraj train accident: प्रयागराज में ट्रैक पर खड़े यात्रियों को रौंदती चली गई पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 5 की मौत

‘इडली, डोसा सांभर’ गाने को लेकर विवाद

‘इडली, डोसा सांभर…’ गाने को लेकर यह विवाद कोई नया नहीं है. यह गाना म्यूजिशियन अप्पू से जुड़ा है, जो अक्सर RCB vs CSK के मुकाबले के दौरान चर्चा में रहता है. पिछले साल भी चेन्नई में मैच के दौरान यह गाना बजाया गया था. आरसीबी की तरफ से शेयर किया गए वीडियो में जितेश शर्मा आउट होकर जब जा रहे थे, तो यही गाना बजाया गया था. जिसके बाद जितेश शर्मा को सीएसके फैंस ने खूब ट्रोल किया था. हालांकि, उस घटना के बाद CSK मैनेजमेंट DJ को साफ चेतावनी दी थी, कि टीम या खिलाड़ी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं होनी चाहिए.

होर्मुज में हलचल…LPG को लेकर आई डराने वाली रिपोर्ट; भारत में कैसे पडे़गा इसका असर?

Advertisement