Assembly Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है. चुनावों की घोषणा के बाद 5 राज्यों में आचार संहिता लागू कर दी गई है. सरकारी वेबसाइट से मंत्रियों,राजनीतिक पदाधिकारियों की तस्वीरें हटाने की प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है. पोस्टर-बैनरों को हटवाने भी शुरु हो गया है. एमसीसी के प्रावधानों को तुरंत लागू करने के आयोग की तरफ से निर्देश जारी किए जा चुके हैं. बता दें कि, 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी. जिसमें आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था.
824 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव
5 राज्यों की 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है.
- केरल – 2.70 करोड़ मतदाता
- बंगाल – 6.44 करोड़ मतदाता
- असम – 2.5 करोड़ मतदाता
- तमिलनाडु – 5.67 करोड़ मतदाता
जिसके लिए करीब 25 लाख चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. 8.5 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया भी हर वोटर का उनके पोलिंग स्टेशन पर स्वागत करने और उन्हें वोटिंग का एक आरामदायक अनुभव देने के लिए तैयार है.
SIR से रुकेगी फर्जी वोटिंग
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि ‘SIR से फर्जी वोटिंग रुकेगी, चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए SIR किया गया है. SIR के जरिए अवैध वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं. EVM में प्रत्याशियों के कलर फोटो लगाए जाएंगे. EVM को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया है. लोगों को EVM के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है. चुनाव आयोग का एप ECI NET पर सभी जानकारी मिलेगी. बूथ कर्मचारियों को पहचान पत्र मिलेंगे. वहीं मतदान के बाद वोटिंग प्रतिशत बताने में देरी नहीं की जाएगी.
विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
- असम में एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी.वहीं 4 मई को नतीजे आएंगे.
- केरल में एक चरण 9 अप्रैल को होगी. 4 मई को नतीजे आएंगे.
- पुडुचेरी में भी एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा. 4 मई को नतीजे आएंगे.
- बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. 4 मई को नतीजे आएंगे.
- तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे.
बता दें कि, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 2 चरण में मतदान होगा. 23 अप्रैल को बंगाल में 152 सीटों पर मतदान होगा. 29 अप्रैल को बंगाल की 142 सीटों पर मतदान होगा. इन सभी 5 राज्यों के 4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे.
Odisha Hospital Fire: ओडिशा में दर्दनाक हादसा! अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों के मरने की आशंका