Who Is Mandana Karimi: ईरानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई सालों से भारत में अपना जीवन गुजार रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वह भारत छोड़ने की योजना बन रही हैं. साथ ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद अब वह अपने देश वापस लौटना चाहती हैं. मंदाना ने बातचीत के दौरान भावुक होकर कहा कि मुझे लगता है कि भारत ने मुझे धोखा दिया है.
कौन है मंदाना करीमी?
मंदाना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया, जैसे ‘क्या कूल हैं हम 3’. एक्ट्रेस ने बिग बॉस के सीजन 9 में भी हिस्सा लिया था. भारत ने उन्होंने काफी कुछ दिया है- रहने के लिए घर, प्यार, दोस्त, करियर और एक पहचान. लेकिन हाल ही में ईरान की स्थिति पर खुलकर बोलने के कारण वह अब खुद को अकेला महसूस कर रही हैं. उन्होंने बताया कि ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के कारण अपने कई दोस्त खो चुकी हैं.
क्या बोलीं मंदाना करीमी?
मंदाना ने कहा कि 24 घंटे पहले ईरान ने देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की जगह अब किसी और को दे दी है. इसलिए साफ है कि अब इस सरकार को जाना होगा. उन्होंने कहा कि – मैं ईरान के लिए एक आजाद ईरान देखती हूं, जहां महिलाएं जो चाहें कर सकती हैं. दो चाहें पहन सकती हैं, जिस भी कॉलेज में चाहे पढ़ सकती हैं. मैं ईरान को देखती हूं, जिसका मिडिल ईस्ट के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है. हम लोगों के लिए खतरा नहीं है. लेकिन हम एक ऐसा देश हैं, जो मिडिल ईस्ट को बनाता है. जिस पल वह अनाउंस कर देंगे कि यह सरकार चली गई है, मैं अपने देश वापस चली जाऊंगी. वैसे भी मेरा बैग पैक हो गया है. मैं अब भारत छोड़ रही हूं, यह प्लान है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं भारत से रिश्ता तोड़ रही हूं. यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है, क्योंकि मैं भारत तब आई थी, जब मैं बहुत छोटी थी. भारत ने मुझे सबकुछ दिया है. डलिंग करियर, मेरा एक्टिंग करियर, मुझे जो प्यार मिला, और जो दोस्त मेरे हैं. लेकिन मुझे लगता है कि इंडिया में मेरी कोई आवाज नहीं है.
क्रिकेटर से शादी नहीं करना चाहती थीं सागरिका, फिर कैसे बनी ज़हीर खान की लाइफ पार्टनर?
‘भारत ने दिया धोखा’
उन्होंने आगे कहा, पिछले दो महीने में मुझे बॉम्बे में कभी इतना घर जैसा अकेलापन महसूस नहीं हुआ है. यहां मेरे बहुत सारे दोस्त हैं, लेकिन बदकिस्मती से मैं प्रोटेस्ट में गई थी. मैं ईरान के बारे में इतनी खुलकर बात कर रही थी कि मैंने अपने बहुत सारे ‘सो-कॉल्ड’ दोस्तों को खो दिया. मुझे लगता है कि भारत ने एक तरह से मेरे साथ धोखा किया है. भारत ने मुझे वह सब दिया, जो उसे देना चाहिए था. अब आगे बढ़ने का समय है और मुझे उम्मीद है कि मैं ईरान चली जाऊंगी.
Dhurandhar 2: कब आएगा ‘धुरंधर-2’ का ट्रेलर, जानिए यहां पर सारी जानकारी…!