Home > देश > Pappu Yadav: पप्पू यादव ने किया कौन सा कांड! आखिर क्यों आधी रात उठा ले गई पुलिस, हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद भी कार्येकर्ता नाकाम

Pappu Yadav: पप्पू यादव ने किया कौन सा कांड! आखिर क्यों आधी रात उठा ले गई पुलिस, हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद भी कार्येकर्ता नाकाम

Pappu Yadav Arrest: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक ऐसा झटका लगा है जिसके बाद उनका इस झटके से बाहर निकलना काफी मुश्किल है. दरअसल, उन्हें आधी रात को गिरफ्तार कर लिया गया है.

By: Heena Khan | Published: February 7, 2026 7:10:17 AM IST



Pappu Yadav Arrest: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक ऐसा झटका लगा है जिसके बाद उनका इस झटके से बाहर निकलना काफी मुश्किल है. दरअसल, उन्हें आधी रात को गिरफ्तार कर लिया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पटना पुलिस ने पप्पू यादव को आधी रात को उनके घर से उठा लिया है. उन्हें 35 साल पुराने एक मामले में जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. लेकिन, आधी रात को गिरफ्तारी के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला है. दरअसल, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव के घर पर अचानक पुलिस बल की पूरी टोली पहुंच गई. इस दौरान सादे कपड़ों में अधिकारियों ने पांच थानों की टीमों के साथ मिलकर घंटों की मशक्कत के बाद सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया. इतना ही नहीं बल्कि पप्पू यादव के समर्थकों ने पुलिस की गाड़ियों पर चढ़कर खूब नारेबाजी की है.

पप्पू यादव को सता रहा मरने का डर 

इस बीच, पप्पू यादव ने चिल्लाकर कहा कि वो उन्हें मारने आए हैं. पुलिस ने दावा किया कि यह कार्रवाई 31 साल पुराने मामले में कोर्ट के वारंट के आधार पर की गई है, लेकिन सांसद ने इसे राजनीतिक साजिश बताया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पप्पू यादव शुक्रवार रात करीब 11 बजे लोकसभा सत्र खत्म होने के बाद दिल्ली से पटना पहुंचे थे. उसी दैरान, पटना पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची. एसपी सिटी भानु प्रताप सिंह और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने वारंट दिखाया. इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट नहीं दिखाया, बल्कि सिर्फ संपत्ति अटैचमेंट का एक दस्तावेज दिखाया है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि वो अपराधी हैं, कि वो मुझे मारने आए हैं. क्या यह किसी अपराधी का घर है?”

Rose Day 2026: रोज डे से क्यों शुरू होता है प्यार का हफ्ता? जानें तारीख, इतिहास और हर रंग का गहरा मतलब

आखिर क्यों गिरफ्तार हुए पप्पू? 

आपकी जानकारी के ले बता दें कि यह मामला गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन में शुरू हुआ था. शिकायत करने वाले मकान मालिक विनोद बिहारी लाल थे. उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव ने धोखे से प्रॉपर्टी किराए पर ली थी. उन्होंने दावा किया कि यादव ने कहा था कि घर पर्सनल इस्तेमाल के लिए है, लेकिन इसके बजाय उन्होंने उसे पॉलिटिकल ऑफिस में बदल दिया. जब मकान मालिक को इस बारे में पता चला, तो बवाल खड़ा हो गया. पप्पू यादव पर धोखाधड़ी, जालसाजी, जबरन घुसने, आपराधिक धमकी और आपराधिक साज़िश का आरोप लगाया गया. इस मामले की सुनवाई सांसदों और विधायकों के लिए बनी स्पेशल कोर्ट में हो रही थी. सांसद पप्पू यादव बार-बार कोर्ट में पेश नहीं हुए. इसके बाद, कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया. और उन्हें आधी रात को उठा लिया गया. 

Aaj Ka Mausam: आज संभलकर निकलें! 6 राज्यों में कोहरा-बर्फबारी का अलर्ट, फरवरी में भी जारी रहेगी ठंड की मार

Advertisement