Home > देश > Silver Rate: सुनार की दुकानों पर बोल दें धप्पा! अचानक गिरे चांदी के दाम, जानें क्या है मार्किट का हाल

Silver Rate: सुनार की दुकानों पर बोल दें धप्पा! अचानक गिरे चांदी के दाम, जानें क्या है मार्किट का हाल

Silver Price Today: सोना चांदी के दाम लगातार घट और बढ़ रहे हैं. वहीं शुक्रवार को, सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेज़ी से गिरावट देखने को मिली है. MCX पर, सुबह 9 बजे चांदी की कीमतें ₹15,000 प्रति किलोग्राम गिर गईं.

By: Heena Khan | Published: February 6, 2026 9:52:09 AM IST



Silver Price Today: सोना चांदी के दाम लगातार घट और बढ़ रहे हैं. वहीं शुक्रवार को, सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेज़ी से गिरावट देखने को मिली है. MCX पर, सुबह 9 बजे चांदी की कीमतें ₹15,000 प्रति किलोग्राम गिर गईं. वहीं चांदी की कीमत गिरकर ₹2,29,872 हो गई. MCX पर चांदी के लिए 6% का लोअर सर्किट लग गया. वहीं अगर बात करें तो चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है, यह 0.82% गिर गया. सोने की कीमत ₹1,50,675 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई.

यहां जानें चांदी के दाम 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MCX पर चांदी की कीमतें ₹2,46,452 प्रति किलोग्राम पर बंद हुईं, जो इसके अब तक के सबसे ऊंचे स्तर ₹4,20,048 प्रति किलोग्राम से लगभग ₹1,73,500 कम है. यह ध्यान देने वाली बात है कि सोने और चांदी दोनों ने पिछले शुक्रवार को MCX पर ये रिकॉर्ड ऊंचे स्तर हासिल किए थे.

Indian Railway: होली पर रेलवे का मेगा तोहफा! 1400 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की मौज ही मौज

क्यों गिर रहीं चांदी की कीमतें?

आज सोने और चांदी की कीमतें दबाव में हैं क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होता दिख रहा है. मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, और SEBI-रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के बताए अनुसार, दोनों देशों ने घोषणा की है कि वे एक संभावित न्यूक्लियर डील को लेकर बातचीत शुरू करेंगे, और बातचीत का पहला दौर आज (शुक्रवार) हो रहा है.

WPL 2026: इनामों की बरसात! ट्रॉफी के साथ किसको मिला कितना कैश? जानें खिलाड़ियों की कमाई डिटेल

Advertisement