Home > टेक - ऑटो > X Down News: X की सेवाएं भारत में ठप, दिल्ली-मुंबई सहित कई शहरों से यूजर्स परेशान

X Down News: X की सेवाएं भारत में ठप, दिल्ली-मुंबई सहित कई शहरों से यूजर्स परेशान

X Down| X Down News | X Outage In India | Twitter Down Today: गुरुवार 5 फरवरी को पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) भारत में शाम करीब 4 बजे अचानक बंद हो गया.

By: Mohammad Nematullah | Last Updated: February 5, 2026 5:28:51 PM IST



X Down News: गुरुवार 5 फरवरी को पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) भारत में शाम करीब 4 बजे अचानक बंद हो गया. डाउनडिटेक्टर जो आउटेज रिपोर्ट ट्रैक करने वाली वेबसाइट है, के अनुसार इस समस्या से X वेबसाइट के यूज़र्स सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए, जबकि कुछ यूज़र्स को ऐप में भी दिक्कतें आई है.

कितनी दिक्कत आईं?

डाउन डिटेक्टर के अनुसार लगभग 64% यूजर्स ने वेबसाइट में दिक्कतें बताई है. जबकि 23% ने ऐप में दिक्कत बताई है. 13% यूजर्स ने कहा कि उन्हें लॉग इन या लॉग आउट करने में दिक्कत हो रही थी. भारत में X के डाउन होने की सबसे ज़्यादा रिपोर्ट दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई से आई है.

X वेबसाइट में पेज रिफ्रश करनें में दिक्कत आ रही है. यूजर्स के अनुसार पेज रिफ्रेश करने पर “Something went wrong. Try reloading” का मैसेज दिख रहा है.

Salman Aishwarya: अचानक सेट पर पहुंचे सलमान और ऐश्वर्या की कर दी बेइज्जती, अभिषेक बच्चन भी थे मौजूद; खुद हिमानी

इंस्टाग्राम भी डाउन

यह ध्यान देने वाली बात है कि 5 फरवरी की सुबह इंस्टाग्राम भी दुनिया भर में कुछ समय के लिए डाउन हो गया था. इस आउटेज से मुख्य रूप से वे यूजर्स प्रभावित हुए है. जो कंप्यूटर या ब्राउजर के जरिए इंस्टाग्राम एक्सेस करने की कोशिश कर रहे थे. ट्रैकिंग वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ के डेटा के अनुसार गुरुवार को सुबह 7:00 बजे तक 10,000 से ज़्यादा यूजर्स ने इस समस्या की रिपोर्ट की थी. हालांकि इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा ने अभी तक आउटेज के कारण के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

इंस्टाग्राम वेबसाइट प्रभावित

रिपोर्ट्स के अनुसार यह समस्या इंस्टाग्राम मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों पर दिख रही थी. हालांकि ब्राउजर के जरिए एक्सेस की जाने वाली वेबसाइट पूरी तरह से डाउन थी. कई यूजर्स ने लॉगिन एरर और ‘सॉरी, समथिंग वेंट रॉन्ग’ मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए जो उनके फ़ीड पर दिख रहा था.

Aaj Ka Mausam: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 8 राज्यों में मौसम का कहर, IMD ने दे दी चेतावनी

Advertisement