Categories: विदेश

अब अमेरिका जाने का सपना हुआ ‘चकनाचूर’, इन लोगों को नहीं दिया जाएगा वीजा; केवल तस्वीरों में देख पाएंगे US का नजारा

US Visa Crackdown: अमेरिका की वीजा पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया गया है. जिससे विदेशियों के लिए अमेरिका जाना मुश्किल हो गया है. नए नियमों के तहत मोटापे, डायबिटीज, दिल की बीमारी या किसी और बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति का वीजा रिजेक्ट कर दिया जाएगा.

Published by Preeti Rajput

US visa-Green Card rules tighten: संयूक्त राष्ट्र अमेरिका (USA) की वीजा पॉलिसी (Visa Policy) में एक बहुत बड़ा बदलाव किया गया है. इस बदलाव के बाद लोगों का अमेरिका जाना मुश्किल हो जाएगा. कुछ लोगों को यहां बसने का सपना भी अधूरा रह जाएगा. ट्रंप प्रशासन (Donald Trump) की नई गाइडलाइन ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इन गाइडलाइन के मुताबिक, अगर आप मोटापे, डायबिटीज, दिल की बीमारी या फिर किसी और गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, तो अमेरिका आपके वीजा को रिजेक्ट कर देगा. प्रशासन के इस फैसला इसलिए लिया गया है, ताकी अमेरिका में रहने वाले लोग सरकार पर मेडिकल खर्च का बोझ न बढ़ाएं. 

आवेदकों की स्वास्थ्य जांच जरूरी

सीबीएस न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका विदेश विभाग ने अपने दूतावासों और कांसुलेट्स को इसके लिए साफतौर पर आदेश दिया है. उन्होंने आदेश में कहा कि “वीज़ा लेने वालों की सेहत पर खास ध्यान रखें. नई नियमों के मुताबिक, अगर किसी भी एक व्यक्ति को लगता है कि वह अमेरिका में आकर सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं  पर निर्भर हो सकता है. तो उसे पब्लिक चार्ज माना जाएगा. इस नियम के तहत केवल वीजा आवेदक ही नहीं, बल्कि बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता की सेहत को भी चैक किया जाएगा. 

क्या बोला ट्रंप प्रशासन

ट्रंप प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर कहा कि “कार्डियोवैस्कुलर, श्वसन रोग और कैंसर समेत अन्य बीमारियों पर ध्यान दिया जाएगा. मोटापे को सबसे अधिक माना जाएगा. क्योंकि मोटापा ब्लड प्रेशर और अस्थमा जैसी कई बीमारियों को न्यौता देता है. 

Related Post

मां-बाप हो जाएं अलर्ट ! 13 साल की उम्र में भी किया क्राइम तो जाना पड़ेगा जेल

क्या होगा असर?

इस नई पॉलिसी का मकसद केवल इमिग्रेशन को और कठिक करना है. बता दें कि पिछले कुछ सालों में व्हाइट हाउस ने विदेशियों की संख्या काफी कम कर दी है. शरणार्थियों को भी अमेरिका आने पर रोक दिया गया है. अस्थायी वीजा जैसे H-1B वीजा, छात्रों और विदेशी मीडिया के लिए भी अमेरिका प्रशासन ने नियमों में बदलाव कर दिया है. 

अवैध परमाणु की गतिविधियां पाक के DNA का हिस्सा! Trump की टिप्पणी पर भारत का पाक को दो टूक जवाब

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026