Categories: विदेश

पहले काटा सर..फिर कूड़ेदान में डाला, अमेरिका में भारतीय मैनेजर की दर्दनाक हत्या; देख ट्रंप भी दंग

US Chandra Nagamallaiah murder case: अमेरिका में एक भारतीय मैनेजर पर उसके कर्मचारी ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसका सिर काट दिया.

Published by Divyanshi Singh

Dallas beheading Incident: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और कंजरवेटिव नेता चार्ली किर्क के हत्या के बाद से अमेरिका से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.अमेरिका में एक भारतीय व्यक्ति की उसके मैनेजर ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मोटल में वॉशिंग मशीन को लेकर दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया. मैनेजर की पत्नी और बेटी ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे.

आरोपी कर्मचारी की पहचान योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज (Yordanis Cobos-Martín ) के रूप में हुई है. जिसकी उम्र 37 साल बताई जा रही है.उसे जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान कर्नाटक निवासी चंद्र नागमल्लैया (Chandra Nagamallaiah)के रूप में हुई है. नागमल्लैया की उम्र 50 साल बताई गई है। नागमल्लैया आरोपी का मैनेजर था.

क्या था मामला?

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार को हुई तब मैनेजर चंद्र नागमल्लैया और कर्मचारी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज एक मोटल में थे. मैनेजर ने कर्मचारी योर्डानिस से टूटी हुई वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल न करने को कहा. योर्डानिस इस बात से नाराज हो गया कि मैनेजर ने उसे सीधे तौर पर बताने के बजाय किसी दूसरे कर्मचारी से यह बात कहलवाई.

इसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी उठाकर अपने मैनेजर पर कई बार हमला किया. बताया जा रहा है कि नागमल्लैया ने पार्किंग के रास्ते ऑफिस की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा किया और उसकी हत्या कर दी.

Related Post

पत्नी और बेटे ने की रोकने की कोशिश

आवाज़ सुनकर नागमल्लैया की पत्नी और 18 वर्षीय बेटा ऑफिस से बाहर आए और कर्मचारी को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने दोनों को धक्का दे दिया. इसके बाद आरोपी ने मैनेजर के शरीर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए और उसका सिर काट दिया, जिसके बाद उसने कटे हुए सिर को लात मारकर शरीर से दूर धकेल दिया.

वायरल हो रहा है वीडियो

अमेरिका में सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी नागमल्लैया का कटा हुआ सिर उठाकर कूड़ेदान में ले जाता दिख रहा है. जब कर्मचारी खून से लथपथ कुल्हाड़ी लेकर कूड़ेदान वाले इलाके से बाहर आ रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

भारतीय दूतावास ने कही ये बात

अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने नागमल्लैया की मौत पर दुख जताया और कहा कि नागमल्लैया की बेरहमी से हत्या की गई है. दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “हम पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं. आरोपी पुलिस हिरासत में है. हम हर मामले पर कड़ी नज़र रख रहे हैं.”

‘PM Modi का गुणगान करते हैं ट्रंप’ अमेरिका का बड़ा यूटर्न, सुन चीन भी दंग

Divyanshi Singh

Recent Posts

IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL Impact Player Role: IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल…

March 23, 2026

पिछली बार ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के लिए TMC ने रचा चक्रव्यूह, आखिर क्या है भाजपा कैंडिडेट की मुश्किल

Nandigram Election Battle: नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व काफी बड़ा है. 2021 में इस सीट…

March 23, 2026

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026

बेटी की गुमशुदगी से बदले तक, OTT पर आ रही जीतु जोसेफ की नई फिल्म, जानें कब देखें?

Valathu Vashathe Kallan OTT Release: फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च 2026 को डिजिटल रिलीज…

March 23, 2026