Categories: विदेश

रूस ने यूक्रेन के कितने हिस्सों पर जमाया कब्जा? चौंकाने वाला आंकड़ा देख बेहोश हो गए जेलेंस्की!

Russia Ukraine War Latest Updates: रूस-यूक्रेन जंग में रूस ने यूक्रेन के 1 लाख 14 हजार 500 वर्ग किलोमीटर हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

Published by Sohail Rahman

Russia Ukraine War Latest News: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को तीन साल से ज्यादा का समय बीत चूका है। लगातार कोशिशों के बावजूद रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि रूस (Russia) ने रविवार को यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव स्थित मंत्रिपरिषद भवन पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। ऐसे में आज हम जानेंगे कि रूस ने यूक्रेन के कितने हिस्सों पर कब्जा कर लिया। रूस-यूक्रेन के हालिया मैप पर नजर डाले तो पता चलता है कि रूस ने पिछले तीन सालों में यूक्रेन के काफी हिस्से पर अपना कब्जा किया है।

रूस ने यूक्रेन के 19 प्रतिशत हिस्सों पर किया कब्जा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में रूस ने यूक्रेन के 19 प्रतिशत हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो, यूक्रेन के 1 लाख 14 हजार 500 वर्ग किलोमीटर हिस्से पर रूस का कब्जा है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट की मानें तो रूस ने इस समय क्रीमिया, डोनबास, जापोरिज्जिया-खेरसॉन और खारकीव इलाके पर कब्जा है। यहां भी डोनबार का क्षेत्रफल सबसे बड़ा है और रूस इसे काफी निर्णायक भी मानता है। हालिया समय में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वार्ता के दौरान रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि युद्ध तभी रुक सकता है जब यूक्रेन उन क्षेत्रों से अपना अधिकार छोड़ दे जहां अब रूस ने कब्जा कर लिया है।

दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को कितना हुआ नुकसान?

IMF के आंकड़ों के मुताबिक, जब तीन साल पहले युद्ध छिड़ा था, रूस की अर्थव्यवस्था (Economy of Russia) 1.3 फीसदी तक गिर गई थी, यह अलग बात है कि अब कुछ हद तक रीकवर करते हुए आंकड़ा 3.6 फीसदी तक पहुंच गया है। लेकिन अभी भी रूस की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है, चाहकर भी बिक्री कई सेक्टरों में नहीं बढ़ पा रही है। महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर है और इंटरेस्ट रेट भी काफी ज्यादा चल रहे हैं।

Related Post

यूक्रेन की अर्थव्यवस्था (Economy of Ukraine) पर नजर डालें तो साल 2022 में इकोनॉमी 36 फीसदी तक गिर गई थी, ऐसी गिरावट थी कि उठना काफी मुश्किल था। लेकिन 2023 आते-आते यूक्रेन ने अपनी आर्थिक गति को 5.3 फीसदी तक पहुंचाया, इसे रूस की तुलना में बेहतर वापसी भी माना गया। लेकिन जानकार कह रहे हैं कि कई सेक्टरों पर युद्ध का असर साफ देखने को मिल रहा है, आने वाले समय में यूक्रेन की जीडीपी भी 2.7 प्रतिशत तक गिर सकती है।

यह भी पढ़ें :- 

22 अगस्त को अमेरिका में यूक्रेनी लड़की के साथ ऐसा क्या हुआ ? जिसे देख भड़क गए जेलेंस्की, दुनिया भर में मचा हंगामा

अमेरिका से ट्रेड डील के ठीक बाद जापान में मचा भूचाल, गिर गई Shigeru Ishiba की सरकार ?

Sohail Rahman

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026