Categories: विदेश

नेपाल में सियासी उलटफेर के बीच PM मोदी का खास संदेश, जानिए पड़ोसी देश के लिए क्या बोले

नेपाल में सियासी उलटफेर के बाद पीएम मोदी ने नेपाल को 'घनिष्ठ मित्र' बताया और नई अंतरिम पीएम सुशीला कार्की को बधाई देते हुए खास संदेश दिया. यहाँ पढ़िए इस सन्देश में क्या कुछ है ख़ास.

Published by Shivani Singh

PM Modi on Nepal: नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल और सत्ता परिवर्तन के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर से नेपाल के लोगों को एक विशेष संदेश दिया। केपी शर्मा ओली(KP Sharma Oli) के इस्तीफे और सुशीला कार्की के अंतरिम प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने नेपाल को भारत का घनिष्ठ मित्र बताया.

आइए जानते हैं नेपाल को लेकर पीएम मोदी ने क्या कुछ खास कहा और क्यों उनका यह बयान मौजूदा हालात में अहम माना जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक सभा को संबोधित करते हुए नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाली सुशीला कार्की(Nepal PM Shushila karki) को बधाई दी. पीएम मोदी(PM Modi) ने कहा कि भारत और नेपाल साझा इतिहास और आस्था से जुड़े हुए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मणिपुर की इस धरती से, मैं नेपाल में अपने सहयोगियों से भी बात करूँगा। हिमालय की गोद में बसा नेपाल, भारत का मित्र है, घनिष्ठ मित्र हम साझा इतिहास से जुड़े हैं, आस्था से जुड़े हैं.”

200000 लोगों के खुन से सने हैं इजरायल के हाथ! पूर्व IDF चीफ का चौंकाने वाला खुलासा

Related Post

PM  मोदी ने सुशीला कार्की को दी बधाई(PM Modi congratulated Sushila Karki)

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को बधाई देते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ओर से, मैं श्रीमती सुशीला जी को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई देता हूँ. मुझे विश्वास है कि वह नेपाल में शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि सुशीला जी का नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में आना महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है.

उन्होंने यह भी कहा कि मैं नेपाल के हर उस व्यक्ति की सराहना करता हूँ जिसने लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि माना है. नेपाल में हाल की घटनाओं में एक बात जो छूट गई है, वह यह है कि पिछले कुछ दिनों में नेपाल के युवा सड़कों की सफाई करते देखे गए हैं. मैंने इसे सोशल मीडिया पर भी देखा है. यह नेपाल के पुनरुत्थान का संकेत है. मैं नेपाल को अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ.

‘जापाद-2025’ परमाणु युद्धाभ्यास में Putin उतारेंगे अपना TU-160 बॉम्बर, नाम सुन कांप जाते हैं दुश्मन देश

Shivani Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026