Categories: विदेश

मुनीर के लिए अपने ही डिप्टी PM की कर दी भयंकर बेइज्जती, देख ईरान के राष्ट्रपति भी दंग

दोहा में ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद, आसिम मुनीर ने पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री को अपनी कुर्सी पर उठाकर बैठाया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Published by Divyanshi Singh

Pakistan: जहां एक तरफ एशिया कप (Asia Cup) में हाथ ना मिलाने को लेकर पाकिस्तान में बवाल चल रहा है। वहीं अब पाकिस्तान में उन्ही के उप-प्रधानमंत्री की बेइज्जती की गई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में  पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर एक बैठक के दौरान उप-प्रधानमंत्री इशाक डार को शाहबाज़ शरीफ़ के बगल वाली कुर्सी से उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं. मुनीर की इस हरकत को एक राजनीतिक कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है. रेडिट पर वायरल हो रहा यह वीडियो दोहा का बताया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

वीडियो में ईरानी राष्ट्रपति पजेशकियन, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़, उप-प्रधानमंत्री इशाक डार और सेना प्रमुख असीम मुनीर दिखाई दे रहे हैं. मुनीर पहले ईरानी राष्ट्रपति को गले लगाते हैं और फिर डार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बगल में बैठने का इशारा करते हैं. मुनीर का इशारा पाकर डार अपनी कुर्सी छोड़कर शाहबाज़ के बगल में बैठ जाते हैं.

Asim Munir tells the Deputy PM to move so he can sit next to PM.
bu/Merru inpakistan

शाहबाज़ की कैबिनेट में दूसरे नंबर के मंत्री हैं इशाक डार

नवाज़ शरीफ़ के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले इशाक डार, शाहबाज़ की कैबिनेट में दूसरे नंबर के मंत्री हैं. डार के पास विदेश मंत्रालय भी है. उप-प्रधानमंत्री डार, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बाद तीसरे स्थान पर हैं. सेना प्रमुख का पद उप-प्रधानमंत्री से काफ़ी नीचे होता है.

Related Post

इसके बावजूद, प्रधानमंत्री के बगल में बैठे उनके वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पाकिस्तानी यूज़र्स मुनीर को असली बॉस बता रहे हैं. कुछ रेडिट यूज़र्स इशाक डार की आलोचना कर रहे हैं.

न्यूजीलैंड से लेकर अमेरिका तक…,PM Modi के जन्मदिन पर वर्ल्ड लीडर्स ने दी ऐसी बधाई; देख पाकिस्तान के उड़े होश

पाकिस्तान सरकार पर मुनीर का नियंत्रण

आसिम मुनीर को 2022 में पाकिस्तान का सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था. तब से, मुनीर ने पाकिस्तानी सरकार का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है. मुनीर पहले पाकिस्तानी सेना प्रमुख हैं जिनसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में निजी तौर पर मुलाकात की. पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने मुनीर पर खुलेआम आरोप लगाए हैं.

इस साल, भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद, पाकिस्तानी सरकार ने मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया. पाकिस्तानी राजनीतिक हलकों में मुनीर की राष्ट्रपति पद पर नियुक्ति की चर्चाएं भी ज़ोरों पर हैं.

हालाँकि, मुनीर का कहना है कि वह सेना प्रमुख बने रहेंगे. मुनीर 2027 तक सेना प्रमुख के पद पर रहेंगे. सेना प्रमुख बनने से पहले, मुनीर ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे.

प्रधानमंत्री बनने से पहले CM रह चुके ये नेता, PM Modi के अलावा लिस्ट में कौन-कौन से नाम? जानकर चौंक जाएंगे!

Divyanshi Singh

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026