कायर पाक ने ले ली 8 क्रिकेटरों की जान, एयरस्ट्राइक का शिकार हुए ‘अफगान की शान’; बने युद्ध जैसे हालात

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तानी वायुसेना ने क्रिकेटरों पर हवाई बमबारी की, जिसमें आठ अफ़ग़ान खिलाड़ी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. दरअसल इस बात का खुलासा खुद अफगानिस्तान क्रिकेट

Published by Heena Khan

Pakistan Airstrikes Afghanistan: इस समय पाक-अफगानिस्तान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. लगातार एक दूसरे पर एयरस्ट्राइक की जा रही हैं. वहीं जब मामला सुलझता हुआ नजर आ रहा था और सीजफायर पर सहमति बन गई थी, उसके बाद भी पाक ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर दिया. जिसके चलते कई मासूमों की जान चली गई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं. पाकिस्तान ने एक बार फिर अफ़ग़ानिस्तान की धरती पर हवाई हमला किया है. सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी वायुसेना ने क्रिकेटरों पर हवाई बमबारी की, जिसमें आठ अफ़ग़ान खिलाड़ी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. दरअसल इस बात का खुलासा खुद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया है. बताया जा रहा है कि मैच के बाद जब खिलाड़ी घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी पाकिस्तान ने उन पर बमबारी कर दी.

Related Post

शहीद हुए क्रिकेटर

इस हमले के बाद अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि पाकिस्तानी सैन्य कार्रवाई में मारे गए क्रिकेटर क्लब स्तर के क्रिकेटर थे. अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने टोलो न्यूज़ को बताया कि अफ़ग़ानिस्तान के पक्तिका में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए बम विस्फोट में आठ क्लब स्तर के क्रिकेटर शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए. ये खिलाड़ी मैच के बाद पक्तिका के केंद्र, शराना से अरगुन ज़िले लौट रहे थे, तभी उन पर बम हमला किया गया.

जानिये क्या बोला अफगान बोर्ड

इसके अलावा अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तानी सैन्य कार्रवाई में शहीद हुए अफगान क्रिकेटरों की मौत पर दुख जताया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में क्रिकेटरों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पक्तिका प्रांत के उरगुन ज़िले के बहादुर क्रिकेटरों की दुखद शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करता है, जिन्हें आज शाम (शुक्रवार) पाकिस्तानी शासन द्वारा किए गए कायराना हमले का निशाना बनाया गया.” हालाँकि, अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने केवल तीन खिलाड़ियों की मौत की पुष्टि की है.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026