Categories: विदेश

दिल्ली से लेकर नेपाल तक आखिर ऐसा क्या हुआ? रद्द करनी पड़ी फ्लाइट

Nepal Tribhuvan Airport: नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. तकनीकी टीमें समाधान में जुट गई है.

Published by Sohail Rahman

Nepal Tribhuvan International Airport: अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद लगातार प्लेन में खामियों की खबरें सामने आ रही है. दिल्ली में उड़ान संचालन को प्रभावित करने वाली तकनीकी खराबी के बाद अब नेपाल में भी ऐसी ही समस्या सामने आई है. नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे लाइट में तकनीकी खराबी के कारण सभी आने-जाने वाली उड़ानें रोक दी गई हैं. इसको लेकर हवाई अड्डे के अधिकारियों का बयान सामने आया है. जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया कि समस्या का समाधान होने तक उड़ान संचालन स्थगित रहेगा.

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे लाइट में तकनीकी खराबी के कारण घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानें रोक दी गई हैं. सुरक्षा कारणों से सभी उड़ानें रोक दी गई हैं.

मौके पर तकनीकी टीमें तैनात (Technical teams deployed on the spot)

नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर समस्या की जांच और समाधान के लिए तकनीकी टीमों को तैनात कर दिया गया है.अधिकारियों ने कहा कि जल्द से जल्द सामान्य उड़ान संचालन बहाल करने के प्रयास जारी हैं. हवाई अड्डे के प्रवक्ता रेंजी शेरपा ने एएनआई को जानकारी देते हुए बताया कि रनवे की एयरफील्ड लाइटिंग प्रणाली में समस्या थी. आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कम से कम 5 उड़ानें फिलहाल रोक दी गई हैं. सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है. स्थानीय समय के अनुसार रनवे में तकनीकी खराबी की जानकारी शाम 5:30 बजे मिली.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नेपाल का प्रमुख विमानन केंद्र है और देश के अधिकांश हवाई यातायात का संचालन यहीं से होता है. रनवे की लाइटिंग में खराबी के कारण पूरे देश में उड़ान संचालन बाधित हुआ है.

Related Post

यह भी पढ़ें :- 

अफ्रीका के इस देश में सिर चढ़ कर बोल रहा आतंकियों का खौफ, 5 भारतीयों के साथ हुआ ये हश्र; सुन कांप उठेंगी रूहें

दिल्ली में भी आई थी समस्या (There was a problem in Delhi too)

इससे पहले भारत में भी विमान संचालन क्की समस्या आ चुकी है. यह घटना शुक्रवार को भारत के दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण उड़ान संचालन बाधित होने के एक दिन बाद हुई है, जिसका असर पूरे देश में हवाई यातायात पर पड़ा. हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि स्वचालित संदेश स्विचिंग प्रणाली (AMSS), जो हवाई यातायात नियंत्रण की उड़ान योजना प्रक्रिया में शामिल एक प्रमुख प्रणाली है, विफल हो गई थी. हालांकि अब समस्या पूरी तरह से हल हो गई है और शनिवार को उड़ानें सामान्य हो गईं.

यह भी पढ़ें :- 

आकाशगंगा में तूफानी रफ्तार से आ रही एलियन शिप? चीन ने जारी की ऐसी तस्वीर; NASA भी रह गया हैरान!

Sohail Rahman

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026