Categories: विदेश

ना दुबई ना चीन इस देश में छिपे हैं केपी शर्मा ओली, खुलासे के बाद Gen-Z के उड़े होश

KP Oli Sharma के पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद लोग कयास लगा रहे थे कि वो दुबई भाग गए हैं लेकिन पूर्व पीएम ने अपने लोकेशन के बारे में बता कर सबको चौंका दिया है।

Published by Divyanshi Singh
Nepal Gen Z Protest: नेपाल में Gen-Z ने सत्ता की नींव हिला दी है. पिछले कुछ नेपाल के लिए बेहद हिंसक रहा है. भारत के पड़ोस में युवाओं के प्रदर्शन ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफ़ा देने पर मजबूर कर दिया. इस्तीफ़े के बाद खबर सामने आई कि ओली देश छोड़ कर दुबई भाग गए है. वहीं कुछ लोगों ने दावा किया कि वो चीन गए हैं. लेकिन अब केपी शर्मा ओली कहां है इसका खुलासा हो गया है. 

कहां हैं केपी शर्मा ?

ख़ुद केपी शर्मा ओली ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि वह न तो दुबई गए हैं और न ही चीन, बल्कि इस समय नेपाली सेना के सुरक्षा घेरे में शिवपुरी में रह रहे हैं. ओली ने फ़ेसबुक पर एक खुला पत्र साझा किया है, जिसमें उन्होंने जनता और ख़ासकर युवाओं को संबोधित किया है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि वह सेना के जवानों के बीच सुरक्षित हैं और इस सन्नाटे में भी बच्चों और युवाओं को याद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों की मासूम हंसी और स्नेह उन्हें हमेशा रोमांचित करता है.

ओली ने क्या कहा ?

पत्र में ओली ने अपनी निजी पीड़ा का भी ज़िक्र किया. उन्होंने लिखा कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई के दौरान सरकार की यातनाओं के कारण उन्हें अपने बच्चों से वंचित होना पड़ा. लेकिन पिता बनने की चाहत कभी खत्म नहीं हुई. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 1994 में जब वे गृह मंत्री थे, तब उनके कार्यकाल में सरकार की ओर से एक भी गोली नहीं चलाई गई थी.

ओली ने मौजूदा आंदोलन को युवाओं की सच्ची आवाज़ नहीं, बल्कि एक गहरी साज़िश करार दिया. उनके अनुसार, सरकारी दफ्तरों में आगजनी, जेल से कैदियों की रिहाई जैसे कदम किसी निर्दोष विरोध का हिस्सा नहीं हो सकते. उन्होंने चेतावनी दी कि आज उस लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश की जा रही है जिसे संघर्ष और बलिदान से हासिल किया गया है.

ओली ने अपने स्वभाव को ज़िद्दी बताते हुए लिखा कि अगर वे ज़िद्दी न होते, तो अब तक हार मान चुके होते. उन्होंने सोशल मीडिया कंपनियों पर नियम लागू करने से लेकर लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को नेपाल का हिस्सा घोषित करने जैसे कई फैसलों को अपनी ज़िद का नतीजा बताया. उन्होंने यहां तक कहा कि भगवान श्रीराम का जन्म नेपाल में हुआ था. पत्र के अंत में ओली ने स्पष्ट किया कि उनके लिए पद और प्रतिष्ठा से ज़्यादा देश की व्यवस्था महत्वपूर्ण है. यह वह व्यवस्था है जो लोगों को बोलने, घूमने और सवाल करने का अधिकार देती है और इसे बचाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है.

Nepal Unrest: जिंदा हैं नेपाल के पूर्व पीएम खनल की पत्नी, मौत की खबर निकली झूठी

कौन हैं Sushila Karki जिन्हें Gen-Z ने चुना ‘प्रधानमंत्री’, वाराणसी से है खास कनेक्शन

Divyanshi Singh

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026