Categories: विदेश

आखिर कौन है जुनैद सफदर? जिनकी दूसरी शादी का कार्ड हो रहा वायरल; पाकिस्तान से है नाता…

Junaid Safdar’s Second Wedding: पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर के शादी का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की रस्में 16, 17 और 18 जनवरी, 2026 को होंगी.

Published by Preeti Rajput

Junaid Safdar’s Second Wedding: पाकिस्तान वाले पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर के शादी का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह कार्ड चर्चा का विषय बन गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की रस्में 16, 17 और 18 जनवरी, 2026 को होंगी, वहीं वलीमा 18 जनवरी को होने की संभावना जताई जा रही है. 

जुनैद सफदर की दूसरी शादी

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर के शादी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (PML-N) के सीनियर नेता और नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य शेख रोहेल असगर की पोती शनाज़ा के साथ होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहंदी और वलीमा की रस्में लाहौर के जट्टी उमरा में की जाने वाली है. हालांकि, शादी की तैयारियों को लेकर शरीफ परिवार की तरफ  से अभी तक किसी तरह का कोई ऑफिशिल बयान नहीं जारी किया गया है. हालांकि, यह जुनैद सफदर की दूसरी शादी होगी. उन्होंने पहले 2021 में आयशा सैफ से शादी की थी, लेकिन अक्टूबर 2023 में उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया. 

Related Post

कौन है शनाज़ा अली?

इस बीच, शनाज़ा अली रोहेल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (PML-N) के नेशनल असेंबली के सदस्य और सीनियर नेता शेख रोहेल असगर की पोती हैं. उन्होंने पहले ही शरीफ परिवार के साथ शादी के रिश्ते की पुष्टि की थी. शेख रोहेल असगर ने बताया था कि शनाज़ा और मरियम नवाज़ की छोटी बेटी की गहरी दोस्ती है. जुनैद सफदर की पहली शादी खत्म होने के बाद, शरीफ परिवार ने यह रिश्ता भेजा, जिसे आपसी बातचीत के बाद मान लिया गया.

किसने की शादी की पुष्टि

शादी की डिटेल्स की पुष्टि शेख रोहाले असगर ने की, जिन्होंने जुनैद की बहन, महनूर सफदर और शानज़ेह के रिश्ते के बारे में बताया कि दोनों सालों से करीबी दोस्त हैं. असगर ने यह भी बताया कि दोनों परिवार एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे, और हो सकता है कि मरियम नवाज़ ने इस कपल को मिलाने में भूमिका निभाई हो. 

Preeti Rajput

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026