Categories: विदेश

Iran Protest: ‘भारतीय नागरिक ईरान छोड़ दें’, हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद एडवाइडरी जारी, इंडियन एंबेसी ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया

Iran Protest News: ईरान में पिछले कई दिनों से सरकार के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. इस हिंसक प्रदर्शन में लगभग 2000 लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है. इस बीच भारतीय दूतावास ने ईरान के मौजूदा हालात को देखते हुए वहां रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

Published by Hasnain Alam

Indian Embassy Advisory In Iran: ईरान में पिछले कई दिनों से सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शन जारी है. यह प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है. दूसरी तरफ अमेरिका की ओर से भी कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है. इस बीच भारतीय दूतावास ने ईरान के मौजूदा हालात को देखते हुए वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. साथ ही भारतीय दूतावास की ओर से मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.

एडवाइजरी में लिखा है- “भारत सरकार की 5 जनवरी 2025 को जारी की गई एडवाइजरी को जारी रखते हुए और ईरान में बदलते हालात को देखते हुए, जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं (स्टूडेंट, तीर्थयात्री, बिजनेस करने वाले और टूरिस्ट) उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कमर्शियल फ्लाइट समेत ट्रांसपोर्ट के मौजूद तरीकों से ईरान छोड़ दें.”

‘स्थानीय मीडिया पर नजर रखें’

इसके साथ-साथ भारतीय दूतावास ने कहा, “यह दोहराया जाता है कि सभी भारतीय नागरिकों और पीआईओ को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों से बचना चाहिए, ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी डेवलपमेंट के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखनी चाहिए.”

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट हेल्पलाइन पर करें संपर्क

यही नहीं भारतीय दूतावास ने ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने ट्रैवल और इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट, जिसमें पासपोर्ट और आईडी शामिल हैं, अपने पास रखें. इस बारे में किसी भी मदद के लिए वे भारतीय दूतावास से संपर्क करें. भारतीय दूतावास की इमरजेंसी कॉन्टैक्ट हेल्पलाइन नीचे दी गई है. मोबाइल नंबर- +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359. ईमेल- cons.tehran@mea.gov.in

इस लिंक पर भी कर लें रजिस्टर

ईरान में रहने वाले सभी भारतीयों से अपील है कि जिन्होंने भारतीय दूतावास में रजिस्टर नहीं किया है वे इस लिंक (https://www.meaers.com/request/home) पर जाकर रजिस्टर करें. यह लिंक दूतावास की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है. अगर कोई भारतीय नागरिक ईरान में इंटरनेट की दिक्कतों की वजह से रजिस्टर नहीं कर पाता है, तो भारत में उनके परिवारों से अपील है कि वे रजिस्टर करें.

ईरान प्रदर्शन में 2,000 लोगों के मारे का दावा

ईरान में विरोध प्रदर्शन करीब 20 दिनों से जारी है. 280 से ज्यादा जगहों पर हिंसा की खबरें आई हैं. दावा किया जा रहा है कि कम से कम 2,000 लोग इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए हैं, जबकि लगभग 20,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इंटरनेट सेवा पांच दिनों से ज्यादा समय से बंद है.

बता दें कि एक दिन पहले कनाडा ने भी अपने नागरिकों से ईरान की यात्रा से बचने की सलाह जारी की थी. वहीं अमेरिका पहले ही अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने की एडवाइज़री जारी कर चुका है.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

अब सड़क पर कुत्ता घुमाया तो भरना पड़ेगा जुर्माना! नगर निगम का बड़ा फैसला

Dog walking ban: नगर निगम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अब अपने पालतू कुत्ते को…

April 15, 2026

IPL का ग्लोबल गेम प्लान—अब ऑस्ट्रेलिया में भी बजेगा डंका! समझें क्या है BCCI का प्लान

Indian Premier League: इस पहल को एडिलेड ओवल के डिपार्टमेंट जेमी ब्रिग्स और साउथ ऑस्ट्रेलियन…

April 15, 2026

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026