Categories: विदेश

आखिर क्या होता है “996” वर्क कल्चर? चीन में क्यों किया जा रहा है इसका विरोध?

"996" एक तरह का वर्क कल्चर (996 Work Culture) होता है. जिसका सीधा मतलब है सप्ताह में छह दिन, सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम करना होता है. चीन के तकनीकी क्षेत्र (Technical Field) में 72 घंटे काम करने (72 Hours Work) का आदेश दिया गया था.

Published by DARSHNA DEEP

What is 996 work culture in China:   “996” एक तरह का वर्क कल्चर है, जिसने चीन जैसे बड़े देशों के तकनीकी क्षेत्र में सप्ताह में 72 घंटे काम करने का सख्त से सख्त निर्देश भी दिया है. इस कल्चर को लेकर कर्मचारियों ने इसका ज़ोरदार विरोध करना शुरू कर दिया है. 

996 में कैसे किए जाते हैं काम?

इसका सीधा मतलब है सप्ताह में 6 दिन,  प्रतिदिन 12 घंटे काम करना कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है. इस हिसाब से कर्मचारियों को हर सप्ताह 72 घंटे काम करने के लिए कहा जाता है, जो कि अधिकांश देशों में कानूनी रूप से निर्धारित कामकाजी घंटों की सीमा से सबसे ज्यादा है. यह कल्चर चीन के तकनीकी क्षेत्र जैस, ई-कॉमर्स और इंटरनेट स्टार्टअप जैसी कंपनियों में ही किया जाता है.

कर्मचारियों ने कल्चर का किया विरोध

इस 996 कल्चर को लेकर कर्मचारियों में भारी नराज़गी देखने को मिली है. इस कल्चर की वजह से कर्मचारियों की स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिला, जिसकी वजह से कर्मचारियों ने इस कल्चर का जमकर विरोध किया है. तो वहीं, चीन ने साल 2021 में इस कल्चर को पूरी तरह से अवैध घोषित कर दिया था, लेकिन कुछ स्थानों पर अभी भी इस कल्चर का ज़ोरों-शोरों से पालन किया जाता है.

ऑनलाइन आंदोलन का देखने को मिला महत्व

इस कार्य के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे संगठित विरोध ऑनलाइन शुरू हुआ, जब साल 2019 में, डेवलपर्स ने GitHub पर ‘996.ICU’ नाम की एक परियोजना क शुरुआत की थी. ‘996.ICU’ नाम का मतलब है “996 पर काम करना और आप देखभाल इकाई (Intensive Care Unit – ICU) में समाप्त होंगे,” जिससे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भारी असर देखने को मिला था. 

Related Post

तो वहीं, इस परियोजना ने चीनी और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया, जिससे यह मुद्दा सार्वजनिक बहस का विषय बन चुका था.  प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए, कर्मचारियों ने ‘996’ का अभ्यास करने वाली कंपनियों की सूची बनाई और उसमें सभी कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए थे. यह विरोध खास रूप से युवा तकनीकी कर्मचारियों के बीच देखने को मिला था, जो बेहतर काम-काज संतुलन (Work-Life Balance) की मांग पर लगातार अड़े हुए थे. 

कानूनी हस्तक्षेप और क्या निकला परिणाम?

लगातार बढ़ते सार्वजनिक दबाव और कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को देखते हुए, चीनी सरकार को आखिरकार इस मामले में हस्तक्षेप करना ही पड़ गया. साल 2021 में चीन के सर्वोच्च न्यायालय और मानव संसाधन मंत्रालय ने मिलकर एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए यह ऐलान किया था कि ‘996’ प्रथा, जो अनिवार्य रूप से ज्यादा ओवरटाइम है, अवैध है और यह देश के श्रम कानूनों का पूरी तरह से उल्लंघन करती है.

तो वहीं, इस फैसले ने श्रम अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मिसाल पेश की और आखिरी में तकनीकी कंपनियों को अपने कर्मचारियों के लिए ज्यादा कार्य शेड्यूल अपनाने के लिए मजबूर किया. लेकिन, कुछ रिपोर्टें यह भी बताती हैं कि यह कल्चर अभी भी अनौपचारिक रूप से मौजूद है, फिलहाल यह कानूनी फैसला चीन के तकनीकी कार्यबल के लिए एक बड़ी जीत साबित हुई थी.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026