Categories: विदेश

जेल में इमरान खान से मिलने के लिए 3 बहनों ने लगा दी जान, जानिए किस पेशे से हैं तीनों ; कौन हैं उनके पति?

Imran Khan Adiala Jail: इमरान से मिलकर बाहर आईं उज्मा खानम ने बताया कि इमरान खान शारीरिक रूप से ठीक हैं, लेकिन मानसिक रूप से बेहद तनाव में हैं.

Published by Shubahm Srivastava

Imran Khan Sisters News : पाकिस्तान की राजनीति में इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान को लेकर बड़ा तनाव देखने को मिल रहा है.अदियाला जेल में बंद इमरान खान से उनकी बहनों को मुलाकात की इजाजत मिल गई है, और खबर सामने आई है कि इमरान खान  के कारण उनकी बहनों के नेतृत्व में कई दिनों से विरोध-प्रदर्शन जारी था.

लगातार बढ़ते दबाव, आरोपों और प्रदर्शन की तीव्रता के आगे पाकिस्तान सरकार को अंततः झुकना पड़ा और इमरान खान की बहन उज्मा खानम को उनसे मिलने की अनुमति दे दी गई.

‘इमरान खान मानसिक रूप से ठीक नहीं’

मंगलवार को अदियाला जेल में इमरान से मिलकर बाहर आईं उज्मा खानम ने बताया कि इमरान खान शारीरिक रूप से ठीक हैं, लेकिन मानसिक रूप से बेहद तनाव में हैं और काफी गुस्से में दिखाई दिए.उज्मा के अनुसार, इमरान खान ने उन्हें यह भी बताया कि जेल में उनके साथ मेंटल टॉर्चर किया जा रहा है और इसके लिए उन्होंने सीधा आरोप पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर लगाया.इमरान खान के इस दावे से पाकिस्तान की राजनीति में नई हलचल मच गई है, क्योंकि इससे सेना और PTI के बीच टकराव की धार और तेज हो सकती है.

इजरायल-हमास युद्ध के बीच किससे और क्यों माफी मांगने लगे बेंजामिन नेतन्याहू? अब नहीं बचा पाएंगे PM पद!

इमरान खान की तीन बहनें

इमरान खान की तीनों बहनें—रूबीना, उज्मा, और नौरीन—पिछले कई दिनों से लगातार अदियाला जेल और इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं.उनका आरोप था कि पिछले तीन सप्ताह से उन्हें अपने भाई से मिलने नहीं दिया जा रहा है.इसी पाबंदी के चलते सोशल मीडिया और पाकिस्तान के राजनीतिक हलकों में इमरान खान की खराब तबीयत, यहां तक कि उनकी मौत को लेकर अफवाहें तेजी से फैलने लगी थीं.इन अफवाहों ने उनके समर्थकों में भारी बेचैनी पैदा कर दी और इसी दबाव के कारण जेल प्रशासन को मुलाकात की अनुमति देनी पड़ी.

Related Post

कौन हैं उज्मा खानम?

उज्मा खानम, जो इमरान से मिलकर लौटीं, पेशे से डॉक्टर और सर्जन हैं.वह लाहौर में रहती हैं और अपने भाई की राजनीति और अभियानों में सक्रिय रूप से शामिल रहती हैं.उनके पति मजीद खान मौलवी का पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) से संबंध बताया जाता है और वे भी PTI के सक्रिय समर्थक माने जाते हैं.उज्मा और उनके पति कई बार इमरान खान के राजनीतिक कार्यक्रमों और रैलियों में साथ देखे जाते रहे हैं.

सबसे बड़ी बहन रूबीना खान

इमरान खान की दूसरी बहन रूबीना खान उनकी सबसे बड़ी बहन हैं.1950 में लाहौर में जन्मी रूबीना लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की छात्रा रही हैं.उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में एक उच्च पद पर कई वर्षों तक सेवाएँ दीं और जीवनभर अविवाहित रहीं.उनका अधिकांश जीवन अमेरिका में नौकरी करते हुए गुजरा.उन्हें बेहद शांत, समझदार और संतुलित व्यक्तित्व माना जाता है.

सबसे छोटी बहन नौरीन

इमरान खान की सबसे छोटी बहन नौरीन, PTI की प्रचार गतिविधियों और पारिवारिक आयोजनों में सक्रिय रहती हैं, हालांकि उज्मा और रूबीना की तुलना में उन्हें सार्वजनिक रूप से कम देखा जाता है.

Imran Khan Health Update: जिंदा हैं इमरान खान, कैसी है पूर्व PM की हालत? बहन ने किया सनसनीखेज खुलासा!

Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026