अमेरिका में रिश्तों का अजीबोगरीब कत्ल: वजन को लेकर उतारा मौत के घाट

क्या कहीं आपने यह सुना है की वजन (Weight) को लेकर एक पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या (Husband killed his wife) कर दी. जिस घटना ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है की क्या आज भी वजन एक रिश्ते का कत्ल (Murder of relationship) कर सकता है.

Published by DARSHNA DEEP

Killed because of weight: अमेरिका के लॉस एंजिल्स (Los Angeles) से  बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसका वजन ज्यादा था. इस खबर को जिस किसी ने भी पढ़ा वह दंग रह गया. आखिर क्या है पूरा मामला पढ़िए हमारी यह पूरी खबर.

कब और कैसे हुई हत्या की वारदात

37 साल की नाम की जून बनयान जो स्कॉटलैंड की रहने वाली थी और वकील बनने के सपने के साथ लॉस एंजिल्स शिफ्ट हुई थी, आरोपी जोनाथन एंथनी रेनटेरिया जो जून का पति है वह उससे उम्र में काफी छोटा था. मृतक महिला ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद उसका वजह काफी बढ़ गया था. इस बात से नाखुश होकर आरोपी जून पर लगातार वजन कम करने का दबाव बना रहा था, जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. 

Related Post

हत्या का तरीका और विवाद की घटना

दरअसल, 11 सितंबर को यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि जून को आखिर में जान गंवानी पड़ गई. आरोपी ने हत्या की वारदात को कबूल करते हुए पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि विवाद के दौरान मृतक महिला ने अपनी बेटी को लेकर हमेशा के लिए चले जाने की धमकी दी थी. उसने पीछे से जून का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को एक प्लास्टिक के बैग में भरकर ठिकाने लगाने की पूरी कोशिश की. 

आक्रामक व्यवहार के पहले से थे संकेत

इस वारदात के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि जून ने उनसे शिकायत की थी कि जोनाथन का व्यवहार बहुत आक्रामक था, वह जून को किसी से बात नहीं करने देता था. साथ ही पड़ोसियों ने आगे कहा कि वह हमेशा जून की बॉडी और वजन पर भद्दे कमेंट्स करता रहता था. फिलहाल, पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है. आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026