Categories: विदेश

हमास ने ट्रंप को दिया धोखा! शांति समझौते के एलान के बाद आतंकी संगठन ने कर दिया खेला, मचा हड़कंप

GAZA WAR: गाजा समझौते के बाद हमास ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है. इस बयान में लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे तब तक गाजा की यात्रा न करें जब तक वे ऐसा न कहें.

Published by Divyanshi Singh

Gaza Peace Plan:  शांति समझौते के बाद भी हमास गाजा में सत्ता में बना रहेगा. हमास ने एक बयान में इस बात के संकेत दिए हैं. यह बयान ऐसे समय में आया है जब हमास और इज़राइल के बीच शांति समझौते के पहले चरण की घोषणा हो चुकी है. इस समझौते के तहत, हमास अपने कैदियों को इज़राइल को सौंप देगा जबकि इज़राइल गाजा से अपने सैनिकों को वापस बुला लेगा. इस समझौते की घोषणा स्वयं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की. ट्रम्प वार्ता का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि कतर, तुर्की और मिस्र इस समझौते में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं.

हमास का बयान

गाजा समझौते के बाद हमास ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है. इस बयान में लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे तब तक गाजा की यात्रा न करें जब तक वे ऐसा न कहें. हमास का कहना है कि इज़राइल पर भरोसा नहीं किया जा सकता और सभी को अत्यधिक सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए.

हमास ने अपने बयान में कहा कि इज़राइल का असली उद्देश्य गाजा से हमास का सफाया करना है, लेकिन वह युद्ध के ज़रिए ऐसा करने में विफल रहा. अब वह एक शांति समझौते के ज़रिए इस उद्देश्य को हासिल करना चाहता है.

Related Post

हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख अबू सुहैब ने एक अलग बयान में कहा कि इज़राइल के साथ बातचीत इसलिए हो रही है क्योंकि वे नरसंहार को रोकना चाहते हैं. इज़राइल अपने असली मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगा.

इज़राइल क्या चाहता है ?

एक्सियोस के अनुसार, इज़राइल चाहता है कि हमास गाजा से पूरी तरह हट जाए. हमास लड़ाकों से अपने हथियार डालने को भी कहा गया है, जिस पर हमास ने अभी तक सहमति नहीं जताई है. बुधवार को जब अमेरिकी दूत बातचीत के लिए मिस्र पहुंचे तो उन्हें हमास के इरादों का पता चला.

युद्धविराम को कई हिस्सों में बांटा

इसके बाद अमेरिकी दूत ने युद्धविराम को कई हिस्सों में बांट दिया. पहले चरण में केवल बंधकों की रिहाई शामिल है. इसके बाद, बाकी मुद्दों को सुलझाने की कोशिश की जाएगी. कतर हमास की ओर से पैरवी कर रहा है. कतर के वार्ताकारों का कहना है कि जो हमास सदस्य अहिंसक तरीके से रहना चाहते हैं, उन्हें रहने दिया जाना चाहिए.

भारत को Asia Cup 2025 में जीताने वाले खिलाड़ी को दाऊद इब्राहिम ने दी धमकी, ईमेल में लिखी ऐसी चीज, सुन BCCI भी दंग

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026