पैसा ही पैसा…दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनेंगे Elon Musk, शेयरहोल्डर्स ने सैलरी पैकेज बढ़ाने की दी मंजूरी

Elon Musk: टेस्ला के CEO एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बनने के कुछ ही कदम दूर हैं. उनकी कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने सैलरी पैकेज बढ़ाने की इजाजत दे दी है.

Published by Preeti Rajput

Elon Musk: स्पेसएक्स और टेस्ला (Spacex And Tesla) जैसे कई बड़ी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. वह जल्द ही पहले ट्रिलियनेयर बनने जा रहे हैं. दरअसल, उनकी कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने उनके लिए एक रिकॉर्ड तोड़ सैलरी पैकेज के लिए हामी भर दी है. जिससे अगर टेस्ला अपने लक्ष्य को हासिल कर लेती है, तो मस्क की कुल जायदाद 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 83 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच जाएगी. CNN की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. 

एलन मस्क की बढ़ी सैलरी

टेस्ला ने अपनी सालाना शेयरहोल्डर्स मीटिंग में 75 फीसदी से ज्यादा से ज्यादा निवेशकों ने एलन मस्क का सैलरी पैकेज बढ़ाना का प्रस्ताव पास कर दिया है. जैसे ही मीटिंग में नतीजों का एलान हुआ, तो हर कोई तालियां बजाने लगा. यह देखते हुए एलन मस्क ने सभी को शुक्रिया भी कहा. उन्होंने सबका धन्यावाद करते हुए कहा कि “मैं आप सबका बहुत आभारी हूं.”

एलन मस्क को नहीं मिली सैलरी

बता दें कि, पहले एलन मस्क को सैलरी के तौर पर कुछ नहीं मिलता. उनकी पूरी कमाई केवल शेयर्स पर ही निर्भर होती है. इस नए प्लान के चलते उन्हें अगले दस सालों में 423.7 मिलियन (42.37 करोड़) शेयर तक मिल सकते हैं. जिसका सीधा असर टेस्ला की मार्केट वैल्यू पर पड़ेगा. वह बढ़कर  8.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी. कंपनी के शेयरों की कीमत लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर होगी. लेकिन इसके लिए टेस्ला के शेयरों को अपनी मौजूदा कीमत से 466 फीसदी तक बढ़ानी होगी. अगर टेस्ला ऐसा कर पाती है, तो वह एनविडिया (Nvidia) जैसी दिग्गज कंपनी को भी पछाड़ देगी. 

राहुल गांधी के दावे के बाद डर गई थी ब्राजीलियन महिला, पॉलिटिकल कनेक्शन को लेकर किया बड़ा खुलासा

Related Post

लगभग 275 मिलियन डॉलर हर दिन

अगर मस्क को इस पैकेज के सभी 13 tranches मिल जाते हैं, तो उनकी कमाई 275 मिलियन डॉलर (लगभग 2300 करोड़ रुपये) प्रतिदिन हो जाएगी. जो अब तक की सबसे बड़ी एक्जीक्यूटिव पे डील होगी. हालांकि इसके साथ ही एक चेतावनी भी दी गई है, कि अगर यह प्रस्ताव खारिज होता है तो मस्क कंपनी से हट सकते हैं. 

जानें कौन हैं रिजवान साजन, जो बन गए UAE के सबसे अमीर भारतीय; मुंबई से दुबई तक उनके सफर पर एक नजर

 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026