Categories: विदेश

Nepal में फिर जाएगी पीएम की कुर्सी, EC ने किया बड़ा एलान, जश्न में Gen Z

Nepal Election: नेपाल में अगले चुनाव को लेकर बड़ा एलान हुआ है.कार्यक्रम के अनुसार राजनीतिक दलों को 16 से 26 नवंबर तक चुनाव के लिए पंजीकरण कराना होगा.

Published by Divyanshi Singh

Nepal: नेपाल के शीर्ष निर्वाचन निकाय ने सोमवार को 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनावों के कार्यक्रम को मंज़ूरी दे दी. चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि स्वीकृत समय-सारिणी में पंजीकरण, मतदान और मतगणना सहित सभी प्रमुख प्रक्रियाओं का विवरण दिया गया है.

16 से 26 नवंबर तक चुनावों के लिए पंजीकरण

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राजनीतिक दलों को 16 से 26 नवंबर तक चुनावों के लिए पंजीकरण कराना होगा. चुनाव में भाग लेने के इच्छुक किसी भी नए राजनीतिक दल को 15 नवंबर तक पंजीकरण कराना होगा.

5 मार्च 2026 को होंगे चुनाव

राजनीतिक दलों को 15 फरवरी से 2 मार्च तक, 15 दिनों की अवधि के लिए अपने चुनाव अभियान चलाने की अनुमति होगी. इसमें कहा गया है कि दलों को आनुपातिक चुनावों के लिए 2 और 3 जनवरी, 2026 को अपनी सूची जमा करनी होगी. मतदान 5 मार्च, 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. मतपेटियों के जमा होने के बाद उसी दिन मतगणना होगी.

Related Post

Bihar Chunav 2025: जान लें क्या है चुनाव आचार संहिता? उल्लंघन पर उम्मीदवारों पर क्या-क्या होती है कार्रवाई

आयोग ने कही ये बात

आयोग ने कहा कि उसका लक्ष्य समय पर तैयारियों और हितधारकों के बीच प्रभावी समन्वय के माध्यम से स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना है. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया और 12 सितंबर को नए चुनावों की तारीख की घोषणा की. अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कहा है कि उनकी सरकार समय पर आम चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

बिहार चुनाव लड़ने के लिए कितनी लगेगी फीस, कैसे कर सकते हैं नामांकन? सबकुछ जानिए यहां

केपी शर्मा ओली को देना पड़ा इस्तिफा

सुशीला कार्की (73) 12 सितंबर को प्रधानमंत्री बनीं जिससे प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पद से हटाए जाने के बाद से चली आ रही राजनीतिक अनिश्चितता समाप्त हो गई. युवाओं के नेतृत्व वाले जेनरेशन जेड समूहों ने भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर ओली सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन किए थे.

Bihar Chunav 2025: जान लें क्या है चुनाव आचार संहिता? उल्लंघन पर उम्मीदवारों पर क्या-क्या होती है कार्रवाई

Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026