Categories: विदेश

क्या भारत पर 50% लगाए गए टैरिफ को कम करेगा अमेरिका ? ट्रंप के व्यापार सलाहकार ने कही ऐसी बात, देख दंग रह गया चीन

व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार ने कहा है कि भारत रूस से तेल खरीद कर मुनाफा कमा रहा है। उन्होने कहा कि भारत चीन के साथ नजदीकियां बढ़ा रहा है।

Published by Divyanshi Singh

Trump Tariff: ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर जहां भारत पर 50% का टैरिफ लगाया वहीं अब व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार ने ऐसा बयान दिया है जिसे सुन कर हर कोई हैरान है। व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने रूस-युक्रेन जंग में भारत पर मुनाफाखोरी को बड़ा आरोप लगाया है।

भारत पर लगाया बड़ा आरोप

व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार ने कहा है कि भारत रूस से तेल खरीद कर मुनाफा कमा रहा है। उन्होने कहा कि भारत चीन के साथ नजदीकियां बढ़ा रहा है। मीडिया से बात करते हुए पीटर नवारो  ने कहा कि भारत जो अभी कर रहा है वो शांति नहीं बल्कि जंग को बढ़ावा देने वाला है। भारत यूक्रेन युद्ध के रक्तपात में अपनी भूमिका स्वीकार नहीं करना चाहता।

टैरिफ को लेकर कही ये बात

नवारो ने कहा कि अमेरिका भारत पर शुल्क दोगुना करने की 27 अगस्त की समयसीमा को आगे नहीं बढ़ाएगा। उन्होने कहा कि इसमे सिर्फ 6 दिन का समय बचा है। नवारो ने कहा कि भारत को रूस से तेल खरीदने की जरूरत नहीं है। यह रिफाइनिंग की एक मुनाफ़ाखोरी योजना है। उन्होंने आगे कहा कि भारत हमें सामान बेचकर जो पैसा कमाता है, उससे रूस से तेल खरीदता है। फिर रूसी इस पैसे का इस्तेमाल और हथियार बनाने और यूक्रेनियों को मारने में करते हैं। यह पागलपन है।

भारत से प्यार करता हूँ-नवारो

नवारो ने आगे कहा है कि भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ इसलिए लगाया गया क्योंकि वे रूसी तेल के कारण व्यापार में हमें धोखा दे रहे हैं। नवारो ने भारत की आलोचना के साथ-साथ उसकी प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि मैं भारत से प्यार करता हूँ।

पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

पीएम मोदी को लेकर  व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक महान नेता हैं। लेकिन भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी भूमिका पर गौर करना चाहिए। उन्होने आगे कहा कि कई मायनों में शांति का रास्ता नई दिल्ली से होकर गुजरता है। लेकिन भारत अभी जो कर रहा है वह शांति के लिए नहीं बल्कि युद्ध को बढ़ावा देने के लिए है।

Related Post

भारत के साथ व्यापार घाटा

नवारो ने कहा कि टैरिफ के मामले में भारत एक ‘महाराजा’ है। उनके टैरिफ बहुत ऊँचे हैं। हमारा उनके साथ बहुत बड़ा व्यापार घाटा है। इससे अमेरिकी कामगारों और अमेरिकी व्यवसायों को नुकसान होता है। फिर वे हमें सामान बेचकर जो पैसा कमाते हैं, उससे रूसी तेल खरीदते हैं। फिर उसे बेचकर खूब पैसा कमाते हैं। 

एस जयशंकर ने अमेरिका को दिया था जवाब

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप शतरंज की बिसात को खूबसूरती से देखते हैं। दरअसल, नवारो की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के साथ ऊर्जा संबंधों को लेकर भारत की अमेरिकी अधिकारियों द्वारा की गई आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका ने स्वयं भारत से रूसी तेल खरीदकर वैश्विक ऊर्जा बाजारों को स्थिर करने में मदद करने को कहा था।

रूस-यूक्रेन जंग के बीच, PM Modi ने इस देश के राष्ट्रपति से की बात…जाने किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत…

April 5, 2026

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें क्या है पूरा मामला?

Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज एक बार फिर चर्चाओं…

April 5, 2026

Split Vs Windows AC: 1 घंटे में कौन सा एसी खाता है ज्यादा बिजली, खरीदने से पहले यहां जानें

Split Vs Windows AC: गर्मी के मौसम में एसी हर घर की जरूरत होती है…

April 5, 2026

Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए खास है 2026-2027, रामायण से लेकर किंग तक कई फिल्में होंगी रिलीज

Upcoming Movies 2026-2027: बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2026-2027 बेहद ही खास होने वाला है.…

April 5, 2026

रणवीर सिंह नहीं, ये शख्स है ‘धुरंधर’ की जान…अदित्य धर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल

Aditya Dhar On Dhurandhar: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर…

April 5, 2026