Categories: विदेश

Nepal Gen Z Protest: देश छोड़कर भाग सकते हैं पीएम ओली, हुआ बड़ा खुलासा

Nepal Protest: नेपाल में जेन जी का बवाल अब तख्तापलट की ओर है। नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली देश छोड़कर भागने की फिराक में हैं।

Published by Divyanshi Singh

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। भारत के और पड़ोसी के सर पर तख्तापलट का खतरा मडरा रहा है। खबर सामने आई है कि नेपाल के पीएम केपी ओली शर्मा देश छोड़कर दुबई भाग सकते हैं। नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि पीएम ओली इलाज के बहाने से दुबई जा सकते हैं।इसके लिए उनके आवास पर एक निजी जेट तैयार है। हालाँकि, इस बीच खबर यह भी है कि वह आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक करेंगे।

ओली के इस्तीफे की मांग

बता दें किनेपाल में दर्जनों जगहों पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन और हिंसा दूसरे दिन भी जारी है। दूसरी ओर, नेपाल सरकार के गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री समेत 10 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ओली के करीबी सूत्रों से उनके देश छोड़कर दुबई जाने की योजना की जानकारी सामने आ रही है।

शाम 6 बजे हो सकता है बड़ा एलान 

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने मौजूदा संकट पर चर्चा के लिए शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। ओली ने कहा, “मैं स्थिति का आकलन करने और एक सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहा हूँ। इसके लिए, मैंने आज शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। मैं सभी भाइयों और बहनों से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि इस कठिन परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें।”

पाकिस्तान में सोशल मीडिया के कौन-कौन से प्लेटफॉर्म हैं बैन? List देख चौंक जाएंगे

प्रदर्शनकारियों ने जलाया राष्ट्रपति आवास

दूसरी ओर, प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के राष्ट्रपति के निजी आवास में आग लगा दी है। वहीं सरकार ने त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) के कर्मचारियों को वीआईपी यातायात के प्रबंधन के लिए हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

Related Post

Gen-Z के सामने झुकी नेपाल की सरकार, सोशल मीडिया से हटाया बैन

19 लोगों की मौत

Gen Z के हिंसक प्रर्दशन के बाद देर रात प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगे प्रतिबंध हटाने पड़े। लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे। अब तक विरोध प्रर्दशन में कम से कम 19 लोगों के मारे जा चुके हैं। वहीं कम से कम  300 से ज़्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

Gen-Z ने फूंक दिए राष्ट्रपति-गृह मंत्री और विदेश मंत्री के घर, डर के मारे अपनी कुर्सी छोड़ रहे हैं नेपाली मंत्री

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026