Home > वायरल > Vada Pav Girl: वड़ा पाव गर्ल का पति निकला धोखेबाज? चंद्रिका ने खुद Video शेयर कर दिखाए सबूत

Vada Pav Girl: वड़ा पाव गर्ल का पति निकला धोखेबाज? चंद्रिका ने खुद Video शेयर कर दिखाए सबूत

Chandrika Dixit Viral Video: दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. इस वीडियो में उन्होंने अपने शादीशुदा रिश्ते में बिगड़ते हालातों के बारे में बताया है.

By: Heena Khan | Last Updated: February 2, 2026 6:04:07 AM IST



Chandrika Dixit Viral Video: दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. इस वीडियो में उन्होंने अपने शादीशुदा रिश्ते में बिगड़ते हालातों के बारे में बताया है, साथ ही अपने पति पर धोखा देने के आरोप लगाती हुई नजर आ रही हैं. कई दिनों से सोशल मीडिया पर चंद्रिका किसी और के साथ मिम वीडियो बनाती हुई नजर आ रहीं थी. लेकिन हाल ही में उन्होंने एक हैरान कर देने वाला वीडियो शेयर किया है. 

रोते हुए किया वीडियो शेयर 

इस वायरल वीडियो में वड़ा पाव गर्ल रो रही हैं और बोल रही हैं कि २ाब दुनिया को क्या मुंह दिखाना है, हमारे लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं. इस वीडियो में चंद्रिका ये भी कह रही हैं कि दो महीने से में क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं क्या आप जानते हैं? चंद्रिका रोते हुए इस वायरल वीडियो में कहती हैं कि दो महीने से ज्यादा हो गया में कुछ नहीं बोल रही. इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल फोन उठाया और Chat दिखाने लगी. काफी देर तक समझ नहीं आया कि ये किसकी chat हैं? लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने अपने पति के फोटो दिखाए जिसमे उनके साथ कोई लड़की है, इसके बाद चंद्रिका रोते -रोते कहती है कि इससे भी कई ज्यादा चीजें ऐसी हैं जिन्हे देखकर मेरे दिमाग की नसे फट रही हैं. वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए चंद्रिका ने लिखा कि ‘ सबूत मेरे पास भी है’.

T20 World Cup 2026: पीसीबी ने चली नई चाल…टी20 वर्ल्ड में पाकिस्तान लेगा हिस्सा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का करेगा बहिष्कार; जानें अब आईसीसी लेगा क्या एक्शन?

कमैंट्स की हुई भरमार 

वहीं चंद्रिका के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमैंट्स कर रहे हैं. इस बीच एक यूजर ने लिखा कि ‘ तो इंटरनेट सॉल्व करवाएगा दीदी अब? दो कोड़ी का ड्रामा लग रहा है’. वहीं एक शख्स लिखता है कि ‘ये कितना फेक है यार’ साथ ही एक यूज़र ऐसा भी लिखता है कि ‘ मुझे शक था कि व्यूज के लिए ऐसा वीडियो आएगा’. वहीं एक शख्स लिखता है कि ‘तलाक ले लप’. सिर्फ यही नहीं काफी सारे लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं, और उनके दिमाग में अब यही सवाल घूम रहा है कि क्या चंद्रिका के पति ने उनको धोखा दे दिया है? 

Budget 2026: ITR Filing : 1 अप्रैल 2026 से आसान हो जाएगा आईटीआर फाइल करना, मिडिल क्लास को बड़ी राहत; यहां जानें कैसे

Advertisement