Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के देवनगर इलाके के इस वीडियो ने सबको चौंका दिया है. यहां बता दें कि एक फॉरेस्ट नर्सरी में तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड के साथ कुछ लोकल लड़कों ने जमकर मारपीट की और तो और उसे सबके सामने ठुमके लगाने के लिए भी मजबूर किया. इतना ही नहीं जिन लोगों ने ये घिनौनी हरकत की उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. जिसके बाद ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
जानें पुरा मामला
दरअसल हुआ कुछ यूं कि फॉरेस्ट गार्ड अपनी एक महिला साथी के साथ नर्सरी में मौजूद था, इस दौरान लोकल लड़कों का एक ग्रुप वहां पहुंचा और झगड़ा शुरू कर दिया. बात इतनी बढ़ गई कि लड़कों ने गार्ड को घेर लिया और उसे डंडों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा. वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे दिख रहा है कि हमलावर डरे हुए गार्ड को अपने मोबाइल फोन पर म्यूजिक बजाते हुए डांस करने के लिए मजबूर कर रहे हैं.इतना ही नहीं यूनिफॉर्म पहने गार्ड ने उनसे हाथ जोड़कर विनती की, लेकिन युवकों ने उसकी बात अनसुनी कर दी और उसकी बेइज्जती का वीडियो बनाते रहे.
Surajpur | वर्दी पहने फॉरेस्ट गार्ड को बेल्ट से पीटा, ठुमके लगवाए Video वायरल
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कुछ युवकों ने फारेस्ट गार्ड को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल पर गाना बजाकर फॉरेस्ट गार्ड से डांस करवाया.#Surajpur #ChhattisgarhNews #ViralVideo #CGNews pic.twitter.com/lJZ9d7jcyb— Public Vani News (@publicvaninews) February 28, 2026
डिपार्टमेंट ने लिया रिमांड पर
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही सूरजपुर फॉरेस्ट डिवीजन के अधिकारियों ने इस घटना पर ध्यान दिया. गार्ड पर हमले की निंदा की गई है, लेकिन फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने खुद गार्ड को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है. डिपार्टमेंट ने उससे पूछा है कि वह किन हालात में ड्यूटी के दौरान नर्सरी में एक महिला के साथ मौजूद था.
Iran-Israel War: अगर ईरान हुआ तबाह तो कितना होगा भारत को नुकसान? यहां समझें पूरा समीकरण