Home > वायरल > Video Viral: सड़क पर दौड़ती रही मौत की कार! खिड़की पर लटका रहा शख्स, साहिबगंज से खौफनाक वीडियो आया सामने

Video Viral: सड़क पर दौड़ती रही मौत की कार! खिड़की पर लटका रहा शख्स, साहिबगंज से खौफनाक वीडियो आया सामने

Jharkhand News: हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, झारखंड के साहिबगंज के नगर थाना क्षेत्र में  उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,

By: Heena Khan | Published: March 4, 2026 1:56:04 PM IST



Jharkhand News: हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, झारखंड के साहिबगंज के नगर थाना क्षेत्र में  उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद कार नहीं रुकी. युवक किसी तरह कार की साइड विंडो पर लटक गया और अपनी जान बचाने के लिए गिरगिराता रहा. सड़क पर ‘मौत की कार’ दौड़ रही थी और युवक जिंदगी की भीख मांग रहा था.

कई किलोमीटर तक घसीटा 

वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद बताया जा रहा है कि वहां मौजूद कुछ राहगीर ने हिम्मत दिखाई और कार का कई किलोमीटर तक पीछा किया. वो लगातार शोर मचाता रहा ताकि कार रुके और युवक की जान बच सके. इस दौरान सड़क पर दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा. कुछ दूर जाने के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

Holi 2026: होली की आड़ में हैवानियत! जबरदस्ती गाय को पिलाई शराब, हरियाणा से सामने आया शर्मसार कर देने वाला वीडियो

पुलिस हुई एक्टिव 

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. इस दौरान जांच करते हुए पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले. वहीं अब कार और चालक की पहचान की कोशिश जारी है. इतना ही नहीं अब दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी भी जारी है. सच क्या है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा. लेकिन स्टेशन चौक की इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है.

Coffee Benifits: सिर्फ कैफीन नहीं, प्रोटीन भी! सारा तेंदुलकर की फेवरेट कॉफी बनी फिटनेस ट्रेंड, खुद बताई रेसिपी

Advertisement