Categories: वायरल

घोर अपराध! मांस खाना ही होगा, वेज मांगने पर परोसा गया नॉनवेज; 85 साल के बुजुर्ग की हुई मौत

Qatar Airways Controversy: कतर एयरवेज में एक 85 साल के बुजुर्ग यात्री की मौत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है. दरअसल यात्री ने फ्लाइट में वेज खाने की मांग की थी. लेकिन उसे नॉनवेज खाना परोसा गया और क्रू की तरफ से कहा गया कि - आप आसपास से खा लीजिए.

Published by Preeti Rajput

Qatar Airways: कतर एयरवेज (Qatar Airways) में एक 85 साल के बुजुर्ग यात्री की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. एयरलाइन के खिलाफ अमेरिका (America) में मुकदमा दायर किया जा चुका है. दरअसल बुजुर्ग ने फ्लाइट में वेज खाने की मांग की थी. लेकिन उसे क्रू ने नॉनवेज (Non-Veg) खाना परोसा और कहा कि- आप चिकन के आसपास से खा लें. बता दें कि यह घटना साल 2023 की है. यह प्लेन लॉस एंजेलिस से कोलंबो जा रहा था. फ्लाइट में 85 वर्षीय डॉ. अशोक जयवीरा (Dr Asoka Jayaweera) नाम के रिटायर्ड कार्डियोलॉजिस्ट सफर कर रहे थे. उन्होंने अपने लिए वेज खाने की मांग की थी. 

नॉनवेज खाने से बुजुर्ग की मौत

Qatar Airways की फ्लाइट में जब उन्हें नॉनवेज परोसा गया तो उन्होंने शिकायत की. लेकिन क्रू ने उन्हें आसपास से खाने की सलाह दी. जिसके बाद खाना उनके गले में फंस गया और वह बेहोश हो गए. फिर क्रू ने तुरंत मेडिकल एडवाइजरी सर्विस की मदद ली, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी. 

Related Post

मौत के बाद भी नहीं उठाए गए जरुरी कदम

परिवार ने विमान के क्रू पर आरोप लगाया है कि तुरंत इमरजेंसी लैंडिग भी नहीं कराई गई. उनकी तरफ से यात्रियों के बताया गया किविमान आर्कटिक सर्कल के ऊपर से गुजर रहा है, इसलिए डाइवर्जन नहीं कर सकते हैं. लेकिन फ्लाइट डाटा के मुताबिक, विमान उस समय अमेरिका के मिडवेस्ट से होकर गुजर रहा था और उस समय लैंडिग कराई जा सकती थी. बाद में विमान एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड) में लैंड हुआ. जिसके बाद बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया

बेटे ने लगाए कई आरोप 

बता दें कि बेटे ने कैलिफोर्निया की फेडरल कोर्ट में एयरलाइन पर लापरवाही का मुकदमा दायर कर दिया है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि- एयरलाइन ने न सिर्फ यात्री को सही भोजन नहीं दिया बल्कि कोई मेडिकल इमरजेंसी के लिए कदम भी नहीं उठाए. जानकारी के मुताबिक, मौत की वजह एस्पिरेशन निमोनिया बताई गई है. इस बीमारी में खाना या तरल पदार्थ फेफड़ों में जैसी ही जाता है व्यक्ति की सांस रुक जाती है.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026