घर में चिकन बनाने को लेकर पत्नी ने लगाई फांसी, फिर ससुराल वालों ने किया ऐसा कांड…सुन उड़ जाएंगे होश

Husband Wife Dispute: यूपी के अमरोहा में घर में चिकन बनाने को लेकर पति के साथ हुई बहस के बाद पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम.

Published by Shubahm Srivastava

Husband Wife Dispute: आमतौर पर शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अलग-अलग चीजों को लेकर लड़ाई होना आम बात है. लेकिन उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। असल में यहां पर रीना नाम की लड़की की शादी 10 महीने पहले निगम नाम के लड़के के साथ हुई थी.

एक दिन दोनों के बीच मुर्गा बनाने को लेकर बहस हो गई. पति ने घर पर मुर्गा पकाने की बात कही, जो रीना को पसंद नहीं आया और गुस्से में उसने ऐसा कदम उठाया, जिसे सुनने के बाद आपका भी दिल दहल जाएगा.

पति के मुर्गा बनाने पर आग बबूला हुई पत्नी

10 महीने पहले हुई रीना और निगम की शादी में सब ठीक चल रहा था. लेकिन मुर्गा बनाने को लेकर 20 अगस्त 2025 की रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ. निगम जहां एक तरफ घर में मुर्गा बनाने पर अड़ा हुआ था, तो वहीं पर रीना उसे ये करने से मना कर रही थी. आखिर में निगम ने घर में ही मुर्गा पकाया. इससे रीना को इतना गुस्सा आया की उसने खुद को फांसी लगा ली. 

ससुराल वालों ने गंगा नदी में बहाया शव

इस खबर को सुनकर सभी के होश उड़े हुए हैं. लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली ये है कि पुलिस से बचने के लिए रीना के ससुराल वालों ने उसका शव कपड़े में लपेटकर गांव के सामने बह रही गंगा नदी में बहा दिया. 

Related Post

इस काम को इतनी सावधानी से अंजाम दिया गया कि किसी को कानों-कान खबर नहीं लगी. खुद पर शक न हो इसके लिए निगम ने पुलिस में रीना की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई. 

रीना के परिवार को हुआ पति पर शक

निगम का प्लान तो अच्छा था लेकिन ज्यादा समय तक चल नहीं पाया. रीना के मायके वालों को निगम पर शक हुआ उसके बाद उनकी शिकायत पर पुलिस ने निगम से सख्ती से पूछताछ की और आखिर में निगम के मुंह से सच बाहर आ गया.

इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए निगम और उसके परिवार वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस रीना के शव की तलाश कर रही है. लेकिन घंटों की तलाश के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली.

Gujarat News: आखिर कैसे ‘जानवर’ बन गया 17 साल का लड़का? करतूत सामने आई तो जज साहब भी चौंक गए

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026