एक बार फिर से यूपी हुई शर्मसार, 13 साल की छात्रा से मांगा ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’, नहीं देने पर किया ऐसा हाल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक मदरसे (Madrasa) ने 13 साल नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर 'वर्जिनिटी सर्टिफिकेट' (Virginity Certificate) लाने की मांग की. तो वहीं, परिवार द्वारा मेडिकल रिपोर्ट (Medical Report) देने से मना करने पर, मदरसे ने छात्रा का नाम काटकर टीसी (Transfer Certificate) दे दिया और फीस भी वापस नहीं की. पिता ने एसएसपी (SSP) से शिकायत की है, जिन्होंने जांच के आदेश दिए हैं.

Published by DARSHNA DEEP

Muradabad Madrasa News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक मदरसे से जुड़ा बड़ी ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक 13 साल की नाबालिग छात्रा से  ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ (Virginity Certificate) लाने के लिए कहा गया. जब छात्रा के परिवार ने मेडिकल रिपोर्ट देने से साफ इनकार कर दिया, तो मदरसे ने उसका नाम काटकर टीसी (Transfer Certificate) दे दिया. आखिर क्या है पूरा मामला हमारी इस खबर में पढ़िए. 

आखिर क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके के दिल्ली रोड स्थित एक मदरसा की है. जहां, चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति की 13 साल की बेटी इस मदरसे में पढ़ती थी. पिता ने साल 2024 में अपनी बेटी को सातवीं कक्षा में दाखिला दिलाया था और 35 हजार रुपये फीस भी जमा की थी. शिकायतकर्ता के मुताबिक, 21 अगस्त को जब छात्रा की मां उसे वापस मदरसे छोड़ने गईं तो प्रिंसिपल और एडमिशन इंचार्ज ने प्रवेश देने से साफ इंकार कर दिया. 

Related Post

वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की मांग

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि मदरसे के अधिकारियों ने कहा कि पहले छात्रा का मेडिकल कराकर ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ लाना होगा. जिसका विरोध करने पर मदरसे के कर्मचारियों ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि उन्हें दोबारा नहीं आने की धमकी भी दी. इसके बाद मदरसे के अधिकारियों ने उन्हें टीसी दे दिया और साथ ही एडमिशन के समय ली गई फीस भी वापस नहीं की गई. 

एसएसपी ने मामले में जांच की शुरू:

पीड़ित पिता ने इस मामले की शिकायत मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल से की है. जिसपर उन्होंने पाकबड़ा थाना प्रभारी को मामले की जांच सौंप दी है. मामले में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी. तो वहीं, दूसरी तरफ मदरसे की तरफ से इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया जा रहा है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026