स्कूल में बर्तन साफ करते हुए नज़र आए डीएम, जनता की सेवा में रखते हैं विश्वास

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां वर्तमान डीएम (DM) जितेंद्र प्रताप सिंह निजी स्कूल में बर्तन धोते (Washing Dishes) हुए नज़र आए.

Published by DARSHNA DEEP

IAS Jitendra Pratap Singh:उत्तर प्रदेश के कानपुर के वर्तमान डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, इन दिनों काफी सुर्खियों में है. जहां, एक निजी स्कूल में मिड-डे-मील के दौरान बर्तन साफ करते हुए नजर आए. इनका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है. 

जितेंद्र प्रताप सिंह जनता की सेवा में रखते हैं विश्वास

जानकारी के मुताबिक यह घटना जीजीआईसी कॉलेज (GGIC) की है. जहां, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मिशन शक्ति के तहत कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए निःशुल्क मिड-डे-मील योजना का शुभारंभ किया था. इस अवसर पर उन्होंने न केवल छात्राओं के साथ भोजन किया, बल्कि उनके साथ सभी जूठे बर्तनों को साफ भी तिया किया. उनका मानना है कि जनता की हमेशा सेवा करती रहनी चाहिए. 

विविध करियर और समाज के लिए कई अनूठे कार्य

आईएएस जितेंद्र प्रताप सिंह का करियर हमेशा से हटकर रहा है. आईएएस बनने के बाद उन्होंने यूपी स्किल डेवलपमेंट मिशन में अतिरिक्त मिशन निदेशक के रूप में भी काम किया था. जहां, उन्होंने युवाओं के कौशल विकास पर पूरी तरह से अपना ध्यान केंद्रित किया. 

Related Post

देवरिया में जितेंद्र प्रताप सिंह का कार्यकाल

देवरिया के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में, उन्होंने जल निकासी, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और ग्राम पंचायतों के विकास पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया था.  उनके 14 महीने के इस भव्य कार्यकाल में उन्होंने आम जनता के बीच जाकर कई महत्वूपर्ण कार्य किए. जिसके बाद से डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए. इन सबके अलावा उन्होंने करोड़ों के नालों का निरीक्षण कर कई खामियों पर नाराजगी भी जताई और साथ ही अधिकारियों को फटकार भी लगाया. इन सख्त कार्रवाई के बावजूद ही जिले में बाढ़ प्रबंधन में सुधार देखने को मिला. 

नकली पानी पर बुलडोजर चलाकर की कार्रवाई

बागपत में साल 2023 के जून महीने में उन्होंने नकली पानी की बोतलों के कारोबार पर बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की. जिसके बाद से उनके इस कार्य ने हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित किया. एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें नकली मिनरल वॉटर की बोतल दी गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर करीब 2600 नकली बोतलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. इस बड़ी कार्रवाई के बाद से मीडिया में भी उनका खूब नाम हुआ. 

“बिटिया तुम IAS बनो, फीस हम भर देंगे”

कानपुर में एक जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने 25 साल पुराने कब्ज़े को हटाने के लिए डीएम का आभार जताया. जिसपर आईएएस जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “बिटिया खूब पढ़ो और एक दिन आईएएस बनो”.  साथ ही उन्होंने कोचिंग फीस भी भरने का आश्वासन दिया. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Bareilly wedding violence: बरेली में शादी समारोह में  खूनी खेल, युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों से जानलेवा हमला

Bareilly wedding violenceबरेली के मैरिज लॉन में शादी के दौरान युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों…

April 20, 2026

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर हाईटेक निगरानी, 211 कैमरों से लैस हुआ स्टेशन

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर 211 4K कैमरों से लैस केंद्रीकृत सुपर सर्विलांस सिस्टम…

April 20, 2026

बलरामपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध शिकार में 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Balrampur illegal hunting: बलरामपुर के धमनी वन क्षेत्र में अवैध शिकार का खुलासा करते हुए…

April 20, 2026

Maihar Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Maihar Accident: मैहर के बदेरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो…

April 20, 2026

Aurangabad News: खुशियां मातम में बदलीं, तिलक से पहले करंट लगने से गई युवक की जान; परिवार में मची चीख-पुकार

Tilak ceremony tragedy: परिजनों के अनुसार सुबह रितेश जल्दी उठकर तैयारियों में जुट गया था.…

April 20, 2026

Dhamtari IPL betting case: आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल समेत 1.20 लाख का सामान जब्त

Dhamtari IPL betting case: धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार…

April 20, 2026