Crime News: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने महज 11 साल की बच्ची को लिखा लव लेटर, कर डाली अजीबोगरीब मांग

Aligarh Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महज 11 साल की बच्ची को सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने लव लेटर लिखकर शादी का दबाव बनाया।

Published by Sohail Rahman

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh News) एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, पूरा मामला ये है कि एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल (School Principal) ने 7वीं कक्षा की छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत की। छात्रा की उम्र 11 वर्ष बताई जा रही है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्रा को प्रेम पत्र (Love Letter) लिखकर परेशान किया और उस पर शादी का दबाव बनाया। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना अलीगढ़ के जवां ब्लॉक के एक गांव की बताई जा रही है। यहां तालीवनगर स्थित सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल शकील अहमद ने स्कूल में पढ़ने वाली 7वीं कक्षा की 11 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां ने तुरंत डीएम और एसएसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस (UP Police) ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल शकील अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पहले किया अपहरण, फिर पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी के साथ किया सामूहिक बलात्कार, मामला जान कांप जाएगी रूह

पीड़ित छात्रा की मां ने क्या बताया?

इस पूरे मामले में पीड़ित छात्रा की मां का बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल शकील अहमद उनकी बेटी को परेशान करता था। आरोपी ने छात्रा को किसी को कुछ भी बताने पर धमकी भी दी थी, जिससे वह काफी डरी हुई थी। काफी पूछने पर उसने पूरी बात बताई। इसके अलावा, उन्होंने ये भी बताया कि आरोपी ने एक बार उसकी बेटी को एक प्रेम पत्र दिया था। इस पत्र में उसने लिखा था कि वह उसे बहुत पसंद करता है और उसे अपनी पत्नी के रूप में देखता है।

Related Post

आरोपी शिक्षक निलंबित

इस मामले के सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल शकील अहमद को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक की सेवाएं पूरी तरह समाप्त करने की तैयारी की जा रही है। बीएसए के मुताबिक, आरोपी प्रिंसिपल लड़की से छेड़छाड़ करता था और उस पर शादी कर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव भी बना रहा था।

Maratha Protest: मनोज जरांगे कौन हैं, जिसने महाराष्ट्र में फूंक दिया मराठा आरक्षण का बिगुल?

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026