UP Crime: पैसे के लेनदेन में दोस्तों ने दोस्त को गोली मारकर की हत्या

UP Crime: संतकबीरनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पैसे के लेनदेन में दोस्तों ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Published by Swarnim Suprakash

संतकबीरनगर से मिथिलेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट
UP Crime: संतकबीरनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पैसे के लेनदेन में दोस्तों ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना का विवरण

घटना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पटखौली निवासी 24 वर्षीय आयुष सिंह उर्फ संगम के साथ हुई थी। आयुष अपने दोस्तों के साथ थार गाड़ी में सवार होकर मनियरा में स्थित राज ग्लोबल एकेडमी के पास पहुंचा था, तभी गाड़ी में सवार दोस्तों से पैसे के लेनदेन में कहा-सुनी होने लगी। इसी बीच, पिस्टल से गोली मारकर आयुष की हत्या कर दी गई।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना के पीछे की वजह और अभियुक्तों की तलाश में जुट गई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने घटना का तत्काल खुलासा करने का निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल जिले के खमरिया निवासी शिवम पासवान, बस्ती जिले के अभयपुरा निवासी सिद्धार्थ सिंह और बस्ती जिले के ही मरवटिया निवासी आदर्श शुक्ला को आलाकत्ल के साथ मगहर कबीर चौरा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Related Post

Odisha: ‘कतई बर्दाश्त नहीं’, सांसद को रेप और मर्डर की धमकी देने वाले कर्मचारी को महिंद्रा ग्रुप ने सिखाया ऐसा सबक, बनी मिसाल

आरोपियों की करतूत

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बड़े ही शातिर अंदाज में घटना को अंजाम दिया था। दोस्तों ने पहले दोस्त को गोली मारी और फिर अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक आदर्श शुक्ला द्वारा पिस्टल से आयुष सिंह को गोली मारी गई और गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंच कर तीनों दोस्त फरार हो गए।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपी अभियुक्तों के पास से एक पिस्टल, एक खोखा, एक जिन्दा कारतूस, महिंद्रा थार और तीन एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी पंकज पांडे, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश दुबे, उप निरीक्षक संजय यादव, अशोक दुबे, हेड कांस्टेबल पप्पू सिंह, कांस्टेबल विशाल सिंह शामिल रहे। पुलिस टीम ने अपनी मेहनत और लगन से घटना का खुलासा किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

MP News: किन्‍नर के भेष में महिला को ठगने वाले बदमाश पकड़ाए

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026