UP Crime: अमरोहा में अपमान का बदला लेने के लिए दोस्त को शराब पीलाकर उतारा मौत के घाट

UP Crime: शादी में हुए अपमान का बदला लेने के लिए दोस्त को शराब पीला कर उतरा मौत के घाट. लोहे के पाइप से सिर पर कई वार किए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Published by Swarnim Suprakash

अमरोहा, उत्तर प्रदेश से अरुण चाहल की रिपोर्ट 
UP Crime: अमरोहा में पुलिस ने जीशान हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसमें कातिल कोई ओर नहीं बल्कि उसका दोस्त बिलाल ही कातिल निकला. आरोपी की शादी के दिन हुई बेइज्जती के बाद उसके दिल में बदला लेने की टीस पैदा हो गई थी और बेइज्जती के बदला लेने के लिए उसने लोहे के पाइप में लगे चैन स्पाकिट से जीशान की हत्या कर दी.

आरोपी बिलाल को पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हत्या में प्रयुक्त लोहे का चैन स्पाकिट भी बरामद किया है. अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली क्षेत्र के उझारी में हुई जीशान की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक जीशान का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका पुराना दोस्त बिलाल ही निकला.

आपसी रंजिश और बेइज्जती को लेकर को कर लम्बे समय से चल रहा था तनाव

पुलिस के अनुसार, जीशान और बिलाल के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश और बेइज्जती को लेकर तनाव चल रहा था. हत्या की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी. इसी दौरान दोनों में फिर से विवाद हो गया, विवाद बढ़ने पर आरोपी बिलाल ने मौके पर ही बाइक के चैन स्पाकिट से बने लोहे के पाइप से जीशान पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. 

Related Post

Dog’s Case: दिल्ली के करीब 10 लाख स्ट्रीट डॉग्स को लगाई जाएगी माइक्रोचिप.

पूछताछ में शादी के दिन हुआ विवाद आया सामने

पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि करीब चार माह पूर्व आरोपी बिलाल की शादी के दिन विवाद हुआ था. जिसका फैसला हो गया तभी से बिलाल के मन में जीशान के खिलाफ बदले की भावना बैठ गई थी, जिसका बदला उसने जीशान की हत्या करके लिया। रविवार को को बिलाल ने जीशान को शराब पीने का न्यौता दिया ओर शमशान फैक्ट्री पर जीशान को ले गया. बिलाल ने खुद कम नशा किया जबकि जीशान को खूब नशा करा दिया उसी दौरान बिलाल ने जीशान के सिर पर कई वार कर हत्या कर दी.

हत्या में प्रयुक्त पाइप और अन्य अहम सबूत भी बरामद

घटना के खुलासे के साथ ही पुलिस ने आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त पाइप और अन्य अहम सबूत भी बरामद कर लिए गए हैं. थाना सैदनगली पुलिस द्वारा इस बड़े हत्याकांड का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. लोगों में चर्चा है कि दोस्ती के नाम पर जीशान को विश्वासघात और मौत का शिकार होना पड़ा. 

Maharashtra News: राज ठाकरे से मिले उद्धव, महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए बड़ा गठजोड़

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026