20 साल पहले नाबालिग लड़की से बनाया संबंध, कोर्ट में खुला रिश्ते का राज; जानिये क्या बोले ‘जज साहब’

Husband Wife News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए 20 साल पुराने एक मामले में सुनाई गई सज़ा को पलट दिया है. कोर्ट ने साफ़ तौर पर कहा है कि किसी व्यक्ति को नाबालिग पत्नी के साथ यौन संबंध बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के 2017 के फैसले के बाद ही दोषी ठहराया जा सकता है.

Published by Heena Khan

Rape With Minor Wife: सालों से ये सवाल हर किसी को परेशान कर रहा है कि क्या नाबालिग पत्नी के साथ सेक्स करना अपराध है? आज इस खबर को पढ़ने के बाद सब क्लियर हो जाएगा. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए 20 साल पुराने एक मामले में सुनाई गई सज़ा को पलट दिया है. कोर्ट ने साफ़ तौर पर कहा है कि किसी व्यक्ति को नाबालिग पत्नी के साथ यौन संबंध बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के 2017 के फैसले के बाद ही दोषी ठहराया जा सकता है, लेकिन उससे पहले के मामलों में नहीं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला 2017 के इंडिपेंडेंट थॉट बनाम भारत संघ मामले में सुनाया था.

शादी के बाद नाबालिग के साथ सेक्स करना अपराध?

आपको बताते चलें कि यह मामला 2005 का है. एक व्यक्ति पर एक नाबालिग लड़की का अपहरण और बलात्कार करने का आरोप था. लेकिन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि उस व्यक्ति ने नाबालिग लड़की से शादी की थी और यह रिश्ता तब शुरू हुआ जब वो 16 साल की थी. वहीं मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत यह कोई अपराध नहीं था, और अपराध के समय लागू कानून के तहत यौन संबंध बनाना दंडनीय नहीं था.

Related Post

जानिये पूरा मामला

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि न्यायमूर्ति अनिल कुमार ने 2007 के निचली अदालत के उस फैसले को रद्द कर दिया जिसमें अपीलकर्ता को भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366 और 376 के तहत सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी. लड़की के पिता ने आरोप लगाया था कि उसे बहला-फुसलाकर भगाया गया था, जबकि लड़की ने जिरह के दौरान स्वीकार किया था कि वह अपनी मर्ज़ी से अपीलकर्ता के साथ घर से गई थी.

बेरहमी से की पिटाई , ट्रांसजेंडर का अंग-अंग नोंच खा गए हैवान; ऐसे ही नहीं भड़का किन्नर समाज

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026