कपड़े उतारकर बनाई वीडियो, बच्चों के सामने दूधवाले ने महिला के साथ की अश्लील हरकत; वीडियो वायरल की दी धमकी

Noida News: नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ एक दूधवाले ने कुछ ऐसा किया जो सच में चौंकाने वाला है। दरअसल, दिल्ली से सटे नोएडा में बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर दूध पहुंचाने वाले ने बच्चे की मां का अश्लील वीडियो बनाया

Published by Heena Khan

Noida Crime News: नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ एक दूधवाले ने कुछ ऐसा किया जो सच में चौंकाने वाला है। दरअसल, दिल्ली से सटे नोएडा में बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर दूध पहुंचाने वाले ने बच्चे की मां का अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसके पति को शेयर कर दिया। इतना ही नहीं इस दौरान आरोपी दूधवाले ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। हैरान कर देने वाली बात ये है कि, ये शख्स महिला को महीनों से परेशान कर रहा था। पीड़िता ने इस बात की भी जानकारी दी कि आरोपी उसके घर दूध देने आता था। इस घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना जुलाई में महिला के ग्रेटर नोएडा अपार्टमेंट में हुई, जहां आरोपी गौरव दूध और बाकि घरेलू सामान पहुंचाने का काम करता था। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि गौरव ने उसे दो महीने से ज्यादा समय तक ब्लैकमेल किया। जिसके बाद उसने 2 सितंबर को इसके खिलाफ आवाज उठाई और मामला दर्ज कराया 

बनाया अश्लील वीडियो

उसने कथित तौर पर उसकी कुछ तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड कीं और अहमदाबाद में काम करने वाले उसके पति को भी शेयर कर दीं। पुलिस के मुताबिक, गौरव 10 जुलाई को महिला के फ्लैट पर आया और उससे बात करने को कहा। एफआईआर में कहा गया है कि घर में घुसते ही उसने चाकू निकाला और उसके सोते हुए बेटे की गर्दन पर रख दिया। महिला ने दावा किया कि गौरव ने विरोध करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी और उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया, वीडियो रिकॉर्ड किया और तस्वीरें भी लीं।

बरसात में क्यों होता है Gurugram का विनाश? ड्रीम सिटी बन जाता है गंदा नाला

Related Post

बच्चों को जान से मारने की धमकी

महिला ने अपने बयान में कहा, “जब मैंने मना किया, तो उसने मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि वो मेरी बेटी को नाले में फेंक देगा। उनकी जान के डर से, मैंने उसकी बात मान ली।” इसके बाद गौरव ने कथित तौर पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वो बार-बार उसके फ्लैट पर जाता और उसे पुलिस के पास न जाने की चेतावनी देता। एक बार तो वो रात में उसके चौथी मंजिल वाले फ्लैट की बालकनी पर भी चढ़ गया। और धमकी देने लगा। वहीँ अब पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

घोड़ी नहीं, वंदे भारत चढ़ी बारात! बाढ़ भी नहीं रोक पाई ‘दूल्हे मिया’ का रास्ता, ऐसे लेने पहुंचे दुल्हन

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026