Meerut News: हाथ जोड़े, गुहार लगाई फिर भी जब्त हो गया सामान, दिल्ली रोड पर अतिक्रमण के विरूद्ध चला ट्रैफिक पुलिस-नगर निगम का संयुक्त अभियान

Meerut News:दिल्ली रोड को जाममुक्त बनाने की मुहिम ने  कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण के विरूद्ध ऐसा अभियान चलाया कि सड़कें खाली होती चली गईं। मनमानी करने वालों की एक ना चल पाई और टीम ने सामान जब्त कर लिया। अफसरों ने चेताया कि कल से जुर्माने की कार्रवाई भी शुरु होगी। बेगमपुल चौराहे से अभियान शुरु हुआ।

Published by Mohammad Nematullah

पंकज की रिपोर्टर,  Meerut News:दिल्ली रोड को जाममुक्त बनाने की मुहिम ने  कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण के विरूद्ध ऐसा अभियान चलाया कि सड़कें खाली होती चली गईं। मनमानी करने वालों की एक ना चल पाई और टीम ने सामान जब्त कर लिया। अफसरों ने चेताया कि कल से जुर्माने की कार्रवाई भी शुरु होगी। बेगमपुल चौराहे से अभियान शुरु हुआ। ट्रैफिक पुलिस और प्रवर्तन दल के साथ नगर निगम का बुलडोजर भी रहा। जैसे ही बुलडोजर ने नाले पर किए गए अतिक्रमण को तोड़ना शुरु किया, अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई। उन्होंने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया। इसके बाद नगर निगम प्रवर्तन दल एक्शन मोड में आ गया। उन्होंने लोगों को हटाते हुए बुलडोजर की मदद से अवैध अतिक्रमण को गिराना शुरु कर दिया।

राजनीतिक कनेक्शन या…,कौन हैं वो गुजरात का शख्स, जिसने सबके सामने दिल्ली के सीएम को जड़ा थप्पड़, डिटेल सुन उड़ जाएंगे होश

चेतावनी के बावजूद नहीं दिखे गंभीर

सोमवार को अभियान का आगाज किया गया था, जिसमें अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देकर टीम लौट आई। उन्हें अवसर दिया गया कि वह स्वयं अपनी गलतियों में सुधार कर लें लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। नतीजा यह हुआ कि जब बुलडोजर गरजा तो अतिक्रमण करने वाले हाथ जोड़कर गुहार लगाते दिखे। इस बार उन्हें बचाव का मौका नहीं दिया गया। अभियान आगे बढ़ता गया और रास्ता साफ होता गया। बुलडोजर और पुलिस के आगे किसी की एक ना चल सकी। देखते ही देखते नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को गिरा दिया गया। एक वाहन शोरूम के बाहर नाले को पाटकर अतिक्रमण किया गया था। उसे भी बुलडोजर से हटा दिया गया।

Related Post

रोडवेज के बाहर से हटा अतिक्रमण

बेगमपुल चौराहे से रोडवेज बस अड्डे तक अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया। यह पहला मौका था, जब भैसाली डिपो के बाहर लगने वाले ठेले खोमचे तक गायब हो गए। दस्ते के पहुंचने से पहले ही यहां ठेले लगाने वालों ने सामान समेट लिया। कुछ ने मनमानी करने की कोशिश की तो प्रवर्तन दल ने उनके सामान को या तो ध्वस्त कर दिया या फिर नगर निगम की ट्रैक्टर ट्रॉली में भर लिया। कल से अभियान का दूसरा चरण शुरु होगा। इसमें अतिक्रमण दस्ता भैसाली डिपो से लेकर रेलवे रोड चौराहा तक अभियान चलाएगा और अतिक्रमण को स्थाई रूप से हटाएगा। इस रूट पर कई बड़ी चुनाती का अतिक्रमण दस्ते को सामना करना पड़ सकता है। सबसे बड़ी चुनौती जलीकोठी से मछेरान तक हुआ अतिक्रमण रहेगा।

Odisha News: कुछ नहीं मिला तो पका डाली बड़ी वाली छिपकली! इतना घिनौना निकला ये Youtuber, तस्वीर देख नहीं खा पाएंगे कई दिनों तक खाना

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

High-level meeting of Chief Ministers: वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

High-level meeting of Chief Ministers:  वेस्ट एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों…

March 27, 2026

UP New Academic Session: नए सत्र के साथ 1 अप्रैल से UP स्कूलों में बड़े बदलाव: टाइमिंग से लेकर नियमों तक जानें क्या-क्या बदलेगा

UP New Academic Session: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में प्रार्थना सभा…

March 27, 2026

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026