प्रेम प्रसंग का अंजाम: लखनऊ में युवक की हत्या और FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बार फिर से प्रेम प्रसंग में हत्याकांड का वारदात देखने को मिला. जहां, एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. पुलिस की इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Published by DARSHNA DEEP

Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बार फिर से प्रेम प्रसंग में हत्याकांड का वारदात देखने को मिला. जहां, एक 26 साल के युवक को बड़ी ही बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया है. आखिर क्या वजह है इस हत्याकांड के पीछे और पुलिस ने इस मामले में कितने लोगों को गिरफ्तार किया है. 

युवक की पीट-पीटकर हत्या

राजधानी लखनऊ में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. यह मामला सआदतगंज क्षेत्र का है, जहां, 26 साल के अली अब्बास नाम का युवक का दूसरे समुदाय की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, युवती के परिवार वालों ने शादी की बात करने के बहाने उसे  पहले तो अपने घर पर बुलाया और फिर उस पर हमला कर दिया. 

कब और कैसे हुई पूरी वारदात

पुलिस को सुबह करीब 5:40 बजे सूचना मिली कि अली अब्बास नाम के युवक की बुरी तरह से पिटाई की गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि पड़ोस में रहने वाले हिमालय प्रजापति ने अपने भाई सौरभ प्रजापति और एक अन्य साथी सोनू के साथ मिलकर अली अब्बास पर बुरी तरह से हमला कर दिया था. इतना ही नहीं, हमलावरों ने मृतक के सिर पर क वार किए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. लेकिन इलाज के दौरान अली अब्बास ने दम तोड़ दिया था. 

मामले में कहां तक पहुंची पुलिस की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए.  मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने जांच करते हुए हिमालय प्रजापति और सौरभ प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मौके से फरार आरोपी सोनू की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. 

Related Post

पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इस दौरान उन्होंने बताया कि अली अब्बास का उनकी बहन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, और इसी दुश्मनी के चलते उन्होंने उसे घर बुलाकर हमला कर दिया था. 

वारदात पर पुलिस ने किया दिया बयान

घटना पर डीसीपी पश्चिम (DCP West) विश्वजीत श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अली अब्बास के सिर पर पीछे से वार किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि मृतक के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि लड़की के परिवार वालों ने शादी की बात करने के लिए उनके बेटे को धोखे से अपने घर बुलाया था.

फिलहाल, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार कोशिश कर रही है. इसके अलावा पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी तेजी से कर रही है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026