Diwali पर खुशखबरी! सस्ती हुई CNG और PNG, GAIL Gas ने दिया बड़ा तोहफा

Compressed Natural Gas: दिवाली से पहले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी. गेल गैस लिमिटेड ने सीएनजी और घरेलू पीएनजी की कीमतों में कटौती की घोषणा की है. इस कटौती से लाखों परिवार को सीधी राहत मिलेगी. अपने शहर में नई कम कीमत के बारे में जानें और यह तोहफा कब से लागू होगा.

Published by Mohammad Nematullah

Compressed Natural Gas: दिवाली से पहले गेल गैस लिमिटेड ने CNG और घरेलू PNG की कीमत में भारी कटौती की घोषणा की है. यह कटौती कई शहर में लागू की गई है. जिससे त्योहारी सीजन में आम जनता को बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिली है.

CNG और घरेलू PNG की कीमत में कितनी कमी

गेल गैस लिमिटेड ने घरेलू उपभोक्ताओं और कार मालिक को तोहफा देते हुए PNG और CNG दोनों की कीमत में 1.50 की कमी की है. मेरठ में अब घरेलू PNG की कीमत 51 प्रति यूनिट और CNG की कीमत 87.10 प्रति किलोग्राम है. गेल गैस लिमिटेड के मेरठ क्षेत्र के महाप्रबंधक विनय कुमार के अनुसार ये नई दरें 17 अक्टूबर से लागू हो गई है. हालांकि औद्योगिक और वाणिज्यिक PNG की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Related Post

आम नागरिक को राहत

गैस की कीमत में कमी से रसोई गैस के रूप में पीएनजी का उपयोग करने वाले लाखों परिवार के साथ-साथ सीएनजी से वाहन चलाने वाले वाहन मालिकों को भी राहत मिली है. यह राहत त्योहारी सीजन के दौरान खर्चों की भरपाई में मदद करेगी. यह कटौती केवल घरेलू पीएनजी और सीएनजी पर लागू है. जबकि औद्योगिक और वाणिज्यिक पीएनजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

दिवाली से पहले मेरठ में वायु गुणवत्ता बिगड़ी

दिवाली से पहले मेरठ में वायु गुणवत्ता बिगड़ने लगी है. रात 9 बजे से सुबह 11 बजे के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के आसपास बना हुआ है. जो खराब श्रेणी में आता है. पर्यावरण विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त की है कि 20 और 21 तारीख को वायु गुणवत्ता गंभीर रूप से बिगड़ सकती है. जब AQI 400 तक पहुंच सकता है. मौसम लगातार शुष्क और साफ बना हुआ है और रात का न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.

इस भारतीय ने वनडे कप्तानी डेब्यू में लगाया शतक, क्या शुभमन गिल दोहरा पाएंगे इतिहास जो नहीं कर पाए 26 अन्य कप्तान?

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026