उत्तर प्रदेश की शेरनी शिवानी; 21 की उम्र में रजत पदक के साथ मिली हेड कांस्टेबल की पदवी

उत्तर प्रदेश की शिवानी ने पांच महीने में BSF में प्रमोशन हासिल किया, वुशु में रजत पदक जीता और 21 वर्ष की उम्र में इतिहास रच दिया. बड़ी बात की वो एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं.

Published by Team InKhabar

BSF Constable Success Story: उत्तर प्रदेश के दादरी शहर ने एक शेरनी को जन्म दिया है. जिसका नाम शिवानी है, शिवानी की उम्र महज 21 वर्ष है, और उन्होंने ऐसा चमत्कार किया है जो किसी भी आम आदमी के लिए करना लगभग नामुमकिन है. शिवानी ने ज्वॉइनिंग के पांच महीने के अंदर ही BSF में  हेड कांस्टेबल के पद पर प्रमोशन मिला है. प्रमोशन हासिल करके इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है.

सिर्फ 5 महीने में प्रमोशन

ये कहना गलत नहीं की आज-कल की लड़कियां लड़कों से कदम से कदम मिला के चलने के साथ-साथ उनसे आगे भी निकलती जा रही हैं, इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण यूपी की शिवानी हैं शिवानी ने BSF में शामिल होने के पांच महीने के अंदर-अंदर प्रमोशन पा लिया है. ऐसी घटना लगभग 60 वर्षों के बाद पहली बार हुआ है.

शिक्षा और ट्रेनिंग

शिवानी की प्रारंभिक शिक्षा गावं से पूरी हुई, जहां से कई बार सपनों को पूरा करने का हौसला कम हो जाता है, ऊपर से शिवानी के पिता बढ़ई का काम करते हैं परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य ही थी लेकिन शिवानी ने कभी हार नहीं मानी उसने अपने लक्ष्य तय किए और उसके पीछे पूरी लगन से मेहनत करती रही. शिवानी बताती हैं की इसी साल (2025) में जून महीने में बीसीएफ ज्वॉइन किया था. और वह हर दिन करीब 4 घंटे ट्रेनिंग लेती हैं.

Related Post

शिवानी ने जीता रजत पदक

धीरे- धीरे समय बीतता गया और कुछ वर्षों बाद जब उसने वुशु खेल में हिस्सा लिया और ब्राजील में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया.वहां से ही उसकी जिंदगी बदल गई और उस जीत के बाद उसे सीमा सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत कर दिया गया.

लगन और दृढ़ संकल्प

यह प्रमोशन सामान्य प्रक्रिया से अलग था क्योंकिआमतौर पर इस पद तक पहुंचने में कई साल लग जाते हैं और कभी कभी तो दशक से ज्यादा, लेकिन शिवानी ने महज 21 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया. उनके इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प की एक लंबी कहानी छुपी है. शिवानी की कहानी से हमें ये पता चलता है की अगर ठान लिया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं  

Team InKhabar

Recent Posts

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026