Samsung Smartphones: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में अपने दमदार और भरोसेमंद स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है. सैमसंग की स्मार्टफोन सीरीज लगातार अपडेट होती रहती है. कंपनी ने मार्च 2025 में भारत में अपने सैमसंग गैलेक्सी A56 5G और गैलेक्सी A36 5G स्मार्टफोन ऑफिशियली लॉन्च किया थे. हालांकि लॉन्च के बाद से ही दोनों फोन एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहा है.
अगर आप इनमें से कोई स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो इनके बीच के अंतर को समझ लें. आइए कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ में अंतर जानते है.
फीचर्स में क्या अंतर हैं?
सैमसंग गैलेक्सी A56 5G में 6.7-इंच का 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले और 45W फास्ट चार्जिंग है. इसके अलावा कंपनी एक ड्यूरेबल ग्लास सैंडविच डिज़ाइन देती है जो 6 साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आता है. यह 1580 चिपसेट के साथ भी आता है. गैलेक्सी A36 5G में 6.7-इंच का FHD+ 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले और Gen 3 चिपसेट है. इसमें स्नैपड्रैगन 6 Gen 3/6s का ऑप्शन भी है.
IND vs SA Head-To-Head Record: भारत vs साउथ अफ्रीका हेड-टू-हेड वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा है भारी? अहमदाबाद में
कैमरे के मामले में कौन बेहतर है?
सैमसंग गैलेक्सी A56 5G में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर है. इसमें 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 5MP का मैक्रो लेंस भी शामिल है. सैमसंग गैलेक्सी A36 5G में OIS के साथ 50MP का मेन सेंसर 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. माना जाता है कि इन दोनों स्मार्टफोन के कैमरे में ज़्यादा अंतर नहीं है.
कौन सा ज़्यादा सस्ता है?
सैमसंग गैलेक्सी A56 5G ₹38,999 से ₹40,999 की कीमत पर उपलब्ध है. इसे ₹36,899 की डिस्काउंटेड कीमत पर भी पाया जा सकता है. 128GB स्टोरेज वाला गैलेक्सी A36 ₹30,999 से ₹32,499 में उपलब्ध है.