Categories: टेक - ऑटो

जब इलेक्ट्रिक कारें पहले से मौजूद थीं, तो पेट्रोल वाहन कैसे बन गए राजा? जानिए इतिहास

Electric Vehicle History: क्या आप जानते हैं कि इलेक्ट्रिक गाड़ी जिसे हम आज भविष्य की टेक्नोलॉजी मानते हैं, असल में 100 साल से भी पहले मौजूद थी? बहुत कम लोग जानते है कि गैसोलीन से चलने वाली कारों के आम होने से पहले ही इलेक्ट्रिक कारें सड़कों पर थी.

Published by Mohammad Nematullah

Electric Vehicle History: क्या आप जानते हैं कि इलेक्ट्रिक गाड़ी जिसे हम आज भविष्य की टेक्नोलॉजी मानते हैं, असल में 100 साल से भी पहले मौजूद थी? बहुत कम लोग जानते है कि गैसोलीन से चलने वाली कारों के आम होने से पहले ही इलेक्ट्रिक कारें सड़कों पर थी. लेकिन असली सवाल यह है कि अगर इलेक्ट्रिक कारें पहले से मौजूद थीं, तो लोगों ने गैसोलीन कारों को क्यों चुना? ऑटोमोबाइल की दुनिया की दिशा कैसे बदल गई? आइए इलेक्ट्रिक कारों के इतिहास के बारे में जानें जो बहुत से लोग नहीं जानते…

पहला इलेक्ट्रिक मोटर कब बनाया गया था?

दुनिया का पहला बैटरी से चलने वाला इलेक्ट्रिक मोटर 1800 में बनाया गया था. बाद में 1890 में विलियम मॉरिसन ने एक इलेक्ट्रिक कार बनाई जिसमें छह लोग बैठ सकते थे.

पहली इलेक्ट्रिक कार का माइलेज कितना था?

पहली इलेक्ट्रिक कार एक घंटे में 14 मील यानी लगभग 23 किलोमीटर चल सकती थी. इसमें छह लोगों के बैठने की जगह थी.

Related Post

रोहित-विराट की वापसी तय! 11 जनवरी से शुरू होगा एक्शन, जानिए अगले साल भारत का पूरा शेड्यूल

1900 तक अमेरिका में इलेक्ट्रिक कारों की संख्या

1900 तक अमेरिका में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या लगभग 1575 थी. स्टीम से चलने वाली गाड़ियों की संख्या लगभग 1650 थी, और गैसोलीन से चलने वाली गाड़ियों की संख्या लगभग 930 थी. इसका मतलब है कि अमेरिकी सड़कों पर लगभग 38% गाड़ियां इलेक्ट्रिक थीं, 40% स्टीम से चलने वाली थीं, और सिर्फ़ 22% गैसोलीन से चलने वाली थी.

गैसोलीन कारों की संख्या कैसे बढ़ी?

उस समय फ़ायदों के साथ-साथ कुछ दिक्कतें भी थी. बैटरी टेक्नोलॉजी में काफ़ी कमियां थी. बैटरियां भारी थीं और उनकी रेंज सीमित थी. लंबा चार्जिंग टाइम गैसोलीन से चलने वाली कारों के बढ़ने का एक बड़ा कारण था. गैसोलीन कारों की कम कीमत भी एक और कारण था.

जिया शंकर ने ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ फोटो शेयर कर तोड़ी चुप्पी! अभिषेक मल्हान संग सगाई की खबरों को बताया झूठा

इलेक्ट्रिक गाड़ियां वापस क्यों आ रही हैं?

आज इलेक्ट्रिक कारें वापस आ रही हैं और बाज़ार में अपनी जगह फिर से बना रही है. इसके पीछे कई सुधार और कारण है. पहला है लिथियम-आयन बैटरियां, जो ज़्यादा रेंज देती हैं और वजन में हल्की होती है. फ़ास्ट चार्जिंग की क्षमता, प्रदूषण की बढ़ती समस्या- ये कुछ ऐसे कारण हैं जो इलेक्ट्रिक गाड़ियों की वापसी में योगदान दे रहे है.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Jalna Truck Accident: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 12 महिलाओं को कुचला, 8 की मौत

Samruddhi Expressway Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर काम कर रही महिला मजदूरों को…

April 1, 2026

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते? जानिए इसके पीछे का आध्यात्मिक कारण

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े नहीं पहनते क्योंकि यह उनके लिए पूर्ण त्याग, अपरिग्रह,…

April 1, 2026

Property Rule Change: छोटे खरीदारों को राहत, PAN सीमा हुई दोगुनी; यहां जानें सारी डिटेल्स

Real estate rule change India 2026: अब सरकार ने PAN कार्ड की अनिवार्यता की सीमा…

April 1, 2026

Rajendra Bharti case: बैंक घोटाले में फंसे दतिया के कांग्रेस विधायक, राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार

Rajendra Bharti case:  मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की…

April 1, 2026

ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने, फेल हो गए सारे प्लान! जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यूटर्न

Iran-US War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला…

April 1, 2026