Categories: टेक - ऑटो

EPFO के नए नियमों पर भड़क गए ओवैसी, बोले- बेरोजगारी में सरकार का ‘बचत उत्सव’

EPFO New Rules: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने EPFO में बदलावों पर व्यंग्य करते हुए इन्हें "बेरोज़गारी के दौरान सरकार का 'बचत उत्सव'" भी बताया.

Published by Heena Khan

Asaduddin Owaisi EPFO Reaction: EPFO ने अपने सदस्यों के लिए PF निकासी नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं. जिसके बाद अब केंद्रीय सरकार पर विपक्ष हमलावर है. इसी बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इन बदलावों पर व्यंग्य करते हुए इन्हें “बेरोज़गारी के दौरान सरकार का ‘बचत उत्सव'” भी बताया. इस दौरान ओवैसी ने कहा कि पहले आप बेरोज़गारी के 1-2 महीने के भीतर अपना पूरा PF बैलेंस निकाल सकते थे. अब, सरकार की “दया” पर, आपको अपना ही पैसा निकालने के लिए 1-3 साल इंतज़ार करना होगा.

जानिये क्या बोले ओवैसी ?

क्या आप जानते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी ने ऐसा क्यों कहा? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि EPFO के नियमों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. पहले निकासी के नियम कुछ और थे और अब कुछ और हैं. इस पर्सनल फाइनेंस सीरीज़ में हम इन्हीं बदलावों पर विस्तार से चर्चा करेंगे. आपको बता दें कि ओवैसी सोशल मीडिया पर लिखते हैं कि आपके PF का 25% हिस्सा एक साल के लिए जबरन लॉक कर दिया जाता है. इसका मतलब है कि अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको एक साल इंतजार करना होगा और उसके बाद भी आप अपनी पूरी रकम नहीं निकाल सकते. EPFO वैसे भी आपके पैसे का मालिक बना रहता है.

पहले के नियम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले पूरी निकासी केवल सेवानिवृत्ति या बेरोज़गारी की स्थिति में ही की जा सकती थी. बेरोज़गारी की स्थिति में, 75% राशि एक महीने बाद और शेष 25% राशि दो महीने बाद निकाली जा सकती थी. सेवानिवृत्ति की स्थिति में, पूरी राशि एक बार में ही निकाल ली जाती थी.

Related Post

जानिये क्या है नया नियम

अब, कोई भी सदस्य अपने खाते की शेष राशि का 75% निकाल सकते हैं, और न्यूनतम शेष राशि 25% रखनी होगी. इसका मतलब है कि 25% राशि खाते में ही रहनी चाहिए.

बदल गए सेवा अवधि के नियम

दरअसल, पहले प्रत्येक प्रकार की निकासी के लिए अलग-अलग सेवा अवधि निर्धारित की जाती थी, जैसे विवाह के लिए 7 साल और घर खरीदने के लिए 5 साल. अब, सभी श्रेणियों के लिए 12 महीने की एक समान न्यूनतम सेवा अवधि लागू कर दी गई है.

Diwali 2025 : क्या होते हैं Green Patake, दिल्ली में कहां मिलेंगे और कैसे करें इनकी पहचान?

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026