Categories: टेक - ऑटो

लग्जरी वैन सेगमेंट में मच गया तहलका! मार्केट में आई नई Mercedes-Benz V-Class ,खासियत ऐसी की झट से करेंगे बुक

Mercedes-Benz V-Class भारत में 1.4 करोड़ रुपये में लॉन्च हुई है. बड़ी बॉडी, पेट्रोल-डीजल इंजन, एयर सस्पेंशन और 4 या 6 सीट ऑप्शन के साथ ये आरामदायक और मॉडर्न फीचर्स वाली लग्जरी वैन है.

Published by sanskritij jaipuria

Mercedes-Benz V-Class को हाल ही में मुंबई में एक खास कार्यक्रम के दौरान पेश किया गया. इस मौके पर एक्टर सैफ अली खान और निर्माता व इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान भी मौजूद रहे. इस लग्जरी वैन की कीमत भारत में लगभग 1.4 करोड़ रुपये रखी गई है. खास बात ये है कि इस मॉडल को भारत में ही असेंबल किया जाता है. बड़ी और आरामदायक गाड़ियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने इसे नए रूप में बाजार में उतारा है.

कार की डिजाइन

V-Class अपनी बड़ी बनावट के लिए जानी जाती है. इसकी लंबाई लगभग 5.4 मीटर से ज्यादा है और व्हीलबेस करीब 3.4 मीटर है. यही कारण है कि इसे भारत की बड़ी कारों में गिना जाता है. इसका बाहरी डिजाइन मजबूत और शालीन है. AMG लाइन ट्रिम इसे थोड़ा स्पोर्टी लुक भी देता है.

नई V-Class में अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और आधुनिक तकनीक दी गई है. इसकी ऊंची बॉडी और दमदार उपस्थिति इसे सड़क पर अलग पहचान देती है. ये गाड़ी खासकर उन लोगों के लिए पसंदीदा मानी जाती है जो ज्यादा जगह और आराम चाहते हैं.

इंजन और सस्पेंशन

ये वैन पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है. इसमें एयर सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जिससे जरूरत के अनुसार गाड़ी की ऊंचाई बदली जा सकती है. इससे खराब या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी सफर आसान हो जाता है.

Related Post

इंजन को इस तरह से तैयार किया गया है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान भी गाड़ी स्मूद चलती रहे और यात्रियों को झटके कम महसूस हों.

अंदर से आरामदायक और सुविधाजनक

V-Class सामान्य रूप से 6 सीटों के साथ आती है, लेकिन इसे 4-सीटर लेआउट में भी चुना जा सकता है. 4-सीटर ऑप्शन में पीछे बैठने वालों को ज्यादा जगह मिलती है. इसमें पावर स्लाइडिंग दरवाजे दिए गए हैं, जिससे अंदर आना-जाना आसान हो जाता है. दूसरी पंक्ति की सीटों में मसाज, वेंटिलेशन और हीटिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं. सभी सीटों में वेंटिलेशन की सुविधा दी गई है.

पीछे बैठने वालों के लिए अलग क्लाइमेट कंट्रोल, खिड़कियों पर ब्लाइंड्स और कई अन्य आरामदायक सुविधाएं दी गई हैं. हालांकि इसमें रियर एंटरटेनमेंट सिस्टम और सनरूफ नहीं मिलता. कुल मिलाकर, V-Class उन लोगों के लिए एक ऑप्शन है जो बड़ी, आरामदायक और तकनीक से लैस गाड़ी की तलाश में हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

औरंगाबाद में बड़ी गिरफ्तारी, दहेज हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Bihar News: औरंगाबाद में दहेज हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.…

April 18, 2026

Uttar Pradesh News: चंदौली में रंगदारी गैंग का पर्दाफाश, लड़कियों से कर थे जबरन वसूली; दो आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: चंदौली जिले की धानापुर पुलिस ने लड़कियों को धमकाकर रंगदारी मांगने वाले…

April 18, 2026

PM Modi Address To Nation: ‘विपक्ष नारी शक्ति का गुनहगार’ महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी

PM Modi Address To Nation: शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण (Women Reservation Bill) से…

April 18, 2026

Rajasthan News: नागौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; पुलिस की सख्ती जारी

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त के तहत कोतवाली थाना पुलिस…

April 18, 2026

Aurangabad News: नदी में डूबा यूवक, पुलिस ने कब्जे में लिया शव; रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल

Aurangabad News: औरंगाबाद में शौच के लिए नदी किनारे युवक डूबा गया. नदी में डूबने…

April 18, 2026