Categories: टेक - ऑटो

मोबाइल यूजर्स हो जाएं सावधान! बैटरी स्वेलिंग को न लें हल्के में; फोन बन सकता है टाइम बम

Smartphone safety tips: अगर आपकी फोन की बैटरी फूल रही है (Swollen Battery), तो यह सिर्फ एक छोटी तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि एक गंभीर खतरे का संकेत हो सकता है.

Published by Shubahm Srivastava

Swollen Battery Warning Signs: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, छोटे से लेकर बड़े तक हर कोई इनका इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन क्या आपने कभी अपने मोबाइल की बैटरी पर ध्यान दिया है? अगर आपकी फोन की बैटरी फूल रही है (Swollen Battery), तो यह सिर्फ एक छोटी तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि एक गंभीर खतरे का संकेत हो सकता है. इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

बैटरी फूलने के पीछे क्या कारण हैं?

मोबाइल में ज्यादातर लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है. ओवरचार्जिंग, खराब चार्जर का उपयोग, अत्यधिक गर्मी, या लंबे समय तक फोन का लगातार इस्तेमाल बैटरी के अंदर गैस बनने का कारण बन सकता है. यही गैस बैटरी को फुला देती है. कई बार सॉफ्टवेयर गड़बड़ी या मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट भी इसकी वजह हो सकता है.

कैसे पहचानें कि बैटरी फूल चुकी है?

अगर आपके फोन की स्क्रीन बाहर की ओर उभर रही है, बैक कवर ठीक से बंद नहीं हो रहा, फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है या बैटरी जल्दी खत्म हो रही है — तो ये संकेत बैटरी फूलने की ओर इशारा करते हैं. कुछ मामलों में फोन टेबल पर सीधा रखने पर हिलता भी है, क्योंकि अंदर की बैटरी आकार बदल चुकी होती है.

Related Post

क्या हो सकते हैं खतरे?

फूली हुई बैटरी में विस्फोट या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. खासकर जब फोन को चार्जिंग पर छोड़ दिया जाए या तकिए के नीचे रखकर इस्तेमाल किया जाए. कई घटनाओं में बैटरी ब्लास्ट से गंभीर चोटें और संपत्ति का नुकसान हुआ है.

क्या करें?

अगर आपको जरा भी शक हो कि बैटरी फूल रही है, तो तुरंत फोन का इस्तेमाल बंद करें. उसे चार्जिंग से हटाएं और अधिकृत सर्विस सेंटर पर दिखाएं. खुद से बैटरी निकालने या दबाने की कोशिश न करें. हमेशा ओरिजिनल या प्रमाणित चार्जर का इस्तेमाल करें और फोन को ओवरहीट होने से बचाएं. मोबाइल की छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है. समय रहते सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.

लग्जरी वैन सेगमेंट में मच गया तहलका! मार्केट में आई नई Mercedes-Benz V-Class ,खासियत ऐसी की झट से करेंगे बुक

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Uttar Pradesh News: धार्मिक मंच से राजनीति की हुंकार, गोंडा में शारदेन मोहन सिंह की 2027 पर नजर; बोले- टिकट मिला तो…

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अभी काफी समय है, लेकिन गोंडा…

April 19, 2026

Mathura News: 75 साल का सपना साकार, मथुरा में 2.4 किमी सड़क निर्माण शुरू; गांव में खुशी की लहर

Mathura News: मथुरा के जिले की गोवर्धन और छाता विधानसभा के बीच निर्माण के लिए…

April 19, 2026

Italy Shooting: गुरुद्वारे के बाहर गोलियों की बौछार, दो भारतीयों को उतारा मौत के घाट; बैसाखी के जश्न पर खूनी खेल!

Italy Shooting: इटली के कोवों में दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई…

April 19, 2026

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर शाम कब से शुरू होगा शुभ समय? जानें खरीदारी और पूजा का सही टाइम

Akshaya Tritiya 2026: देशभर में आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जा रहा है,…

April 19, 2026

Sudden death police station India: तहरीर देने आए वृद्ध की थाने के सामने मौत, जमीनी विवाद में देने पहुंचे थे तहरीर

Sudden death police station India: सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय वृद्ध…

April 19, 2026