Categories: खेल

West Indies Beat Nepal: लाज की लड़ाई में जीती वेस्टइडीज़ की टीम, नेपाल को रौंदकर बचाई साख

Nepal vs West Indies: सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 122 रन बनाए और ऑलआउट हो गई. इसके बाद विंडीज के दोनों ओपनर्स ने ताबड़तोड़ पारी खेली और सिर्फ 12.2 ओवर में 123 रन बना दिए.

Published by Pradeep Kumar

WI vs NEPAL: नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज़ अब खत्म हो गई है. इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज़ ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर अपनी लाज बचाई. सीरीज का आखिरी मैच वेस्टइंडीज के लिए काफी अहम था. इस सीरीज़ के पहले दोनों मैचों में नेपाल ने दो-दो बार की वर्ल्ड चैंपियन को मात देते हुए सीरीज अपने नाम कर ली. ऐसे में क्लीन स्वीप से बचने के लिए वेस्टइंडीज को इस मैच में किसी भी हाल में जीत दर्ज़ करनी ही थी. करो या मरो की इस लड़ाई में कैरिबियाई खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया और नेपाल की टीम को 10 विकेट से मात देते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विंडीज ने इस तरह बचाई लाज

सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 122 रन बनाए और ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में विंडीज के दोनों ओपनर्स ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए सिर्फ 12.2 ओवर में 123 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने इस सीरीज में अपनी पहली जीत का स्वाद चखा और अपनी टीम का क्लीन स्वीप होने से बचा लिया. भले ही इस मैच में नेपाल की टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद भी ये सीरीज नेपाल की टीम के लिए ऐतिहासिक सीरीज साबित हुई. नेपाल ने इस टी-20 सीरीज़ को जीतते हुए इतिहास रच दिया. 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से नेपाल ने अपने नाम किया. ये पहला मौका है जब नेपाल मे किसी टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ T-20I सीरीज जीती है.

ये भी पढ़ें- INDIA vs PAKISTAN MATCH: फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानिए कब, कहां और किस दिन होगी सुपर फाइट?

टूटा नेपाल का सपना

इससे पहले नेपाल की टीम ने इस सीरीज़ के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 19 रनों से मात दी थी. ये किसी भी टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ नेपाल की टीम की पहली जीत थी. पहले मैच में नेपाल की 19 रनों की इस जीत को कुछ लोग तुक्का समझ रहे थे, लेकिन दूसरे मुकाबले में नेपाल के खिलाड़ियों ने एक बार फिर से दमदार खेल दिखाते हुए वेस्टइंडीज को 90 रन के बड़े अंतर से मात दी. इस जीत के साथ ही नेपाल ने टी-20 सीरीज़ तो अपने नाम कर ली, लेकिन इस टीम के इरादे और भी बुलंद थे. नेपाल की टीम की नज़र तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को फिर से मात देकर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर थी, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने ऐसा नहीं होने दिया.

ये भी पढ़ें- Ind vs Pak Controversy: पाकिस्तान को भारत से कभी…, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल का भड़काऊ बयान

Pradeep Kumar

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026