Categories: खेल

आर अश्विन ने CSK को दिया बड़ा सिर दर्द, 2026 IPL ऑक्शन से पहले ही हो जाएगा बड़ा खेला!

Ravichandran Ashwin IPL 2026: पिछले आईपीएल सीजन में रविचंद्रन अश्विन ने 10 साल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी की थी। सिर्फ एक सीज़न ने बहुत कुछ बदल दिया है, क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सीएसके टीम अगले सीजन से पहले अश्विन को रिलीज़ कर सकती है।

Published by

Ravichandran Ashwin IPL 2026: पिछले आईपीएल सीजन में रविचंद्रन अश्विन ने 10 साल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी की थी। सिर्फ एक सीज़न ने बहुत कुछ बदल दिया है, क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सीएसके टीम अगले सीजन से पहले अश्विन को रिलीज़ कर सकती है। क्रिकबज़ के अनुसार, अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम छोड़ने का मन बना लिया है और इस संबंध में अधिकारियों को सूचित भी कर दिया है।

अश्विन क्यों छोड़ना चाहते हैं CSK?

अश्विन सीएसके क्यों छोड़ना चाहते हैं, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उन्होंने अपना फ़ैसला ले लिया है। आपको बता दें कि एमएस धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ समेत सीएसके टीम के कई शीर्ष अधिकारियों ने हाल ही में चेन्नई में एक बैठक की है। संभव है कि इसमें अगले सीज़न में टीम के भविष्य को लेकर चर्चा हुई हो। इसके अलावा, अश्विन सीएसके अकादमी में संचालन निदेशक का पद भी छोड़ सकते हैं, जो वह पिछले एक साल से संभाल रहे थे।

बता दें कि अश्विन वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग का हर सीजन खेला है। वो 2008 से 2015 तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे, इस बीच वो कई टीमों में खेले और अब 10 साल बाद फिर से सीएसके में वापस आये हैं।

Virat Kohli का नया लुक हुआ वायरल! सोशल मीडिया पर छाया सॉल्ट एंड पेपर लुक, संन्यास की अटकलों पर दिया जवाब

Related Post

अश्विन का रिकॉर्ड

अश्विन ने आईपीएल में 221 मैचों खेले हैं, और 187 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट सिर्फ़ 7.29 का है, जो टी20 में शानदार माना जाता है। एक ऑलराउंडर के तौर पर अश्विन ने बल्लेबाजी में भी योगदान दिया है और अपने करियर में 833 रन बनाए हैं।

पिछले सीज़न में, अश्विन को मेगा ऑक्शन में सीएसके फ्रैंचाइज़ी ने 9.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2025 में, अश्विन ने 9 मैचों में सिर्फ़ 7 विकेट लिए।

Priyansh Arya: 52 गेंदों में शतक! IPL स्टार प्रियांश आर्य ने DPL में मचाया तूफान, टीम को दिलाई शानदार जीत

Published by

Recent Posts

कोरोना का नया रूप ‘सिकाडा’! 23 देशों में फैला खतरा; यहां जानें इसके लक्षण

New COVID Strain 2026: सिकाडा वेरिएंट की सबसे खतरनाक विशेषता इसका अत्यधिक म्यूटेशन है.

March 30, 2026

Census 2027: दिल्ली में अलग-अलग तारीखों पर होगी जनगणना, पूछे जाएंगे 33 सवाल; यहां जानें

Census Date in Delhi: पहले चरण में मकानों और आवास की गिनती की जाएगी, जबकि…

March 30, 2026

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से भड़का पश्चिमी यूपी, भाकियू की प्रशासन को बड़ी चेतावनी

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत ओडिशा में एक किसान पंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे थे,…

March 30, 2026

Fact Check: क्या सच में Kash Patel ने ‘Sun Sahiba Sun’ पर किया डांस? जानें पूरा सच

Kash Patel viral video: यह क्लिप ठीक उसी समय सामने आई जब खबरें आईं कि…

March 30, 2026

AI बुझाएगा दिल्ली की प्यास, अब राजधानी में नहीं होगी पानी की किल्लत; हो गया मास्टर प्लान तैयार

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) अब AI तकनीक का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं के समस्याओं…

March 30, 2026