Asia Cup 2025 Live streaming: एसीसी एशिया कप 2025 (ACC Asia Cup 2025) का आगाज 9 सितंबर, 2025 को अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान बनाम हांगकांग (Afghanistan vs Hong Kong) के मैच से होगा। मुकाबले में अब बहुत कम समय बचा है। मुकाबले भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई केखिलाफ करेगा। वहीं इसका फाइनल 28 सितंबर से खेला जाना है। एशिया कप 2025 की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) कर रहा है। टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे। तो चलिए जानते हैं एशिया कप के सभी मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं।
एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान बनाम हांगकांग मैच कहां देखें?
अफ़ग़ानिस्तान बनाम हांगकांग का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा।अफ़ग़ानिस्तान और हांगकांग के बीच एशिया कप मैच सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। ध्यान दें कि इसे और इस ऐप या वेबसाइट पर आने वाले सभी अन्य मैचों को देखने के लिए आपको सोनी लिव सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी।
अफ़ग़ानिस्तान बनाम हांगकांग एशिया कप 2025 कब देखें?
एशिया कप का पहला मैच 9 सितंबर, 2025 को भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे खेला जाएगा।
एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी
एशिया कप के लिए हांगकांग की टीम: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमान रथ, कल्हान मार्क चल्लू, आयुष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, एहसान खान
भारतीय हॉकी टीम ने जीता Asia Cup का खिताब, विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई
एशिया कप 2025 क्रिकेट टीमें
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान
ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांग कांग
एशिया कप 2025 शेड्यूल भारतीय समयानुसार
| तारीख | मैच | ग्रुप/स्टेज | समय | वेन्यू |
|---|---|---|---|---|
| सितंबर 9 | अफगानिस्तान बनाम हांग कांग, चीन | ग्रुप B | रात 8:00 बजे | अबू धाबी |
| सितंबर 10 | भारत बनाम यूएई | ग्रुप A | रात 8:00 बजे | दुबई |
| सितंबर 11 | बांग्लादेश बनाम हांग कांग, चीन | ग्रुप B | रात 8:00 बजे | अबू धाबी |
| सितंबर 12 | पाकिस्तान बनाम ओमान | ग्रुप A | रात 8:00 बजे | दुबई |
| सितंबर 13 | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | ग्रुप B | रात 8:00 बजे | अबू धाबी |
| सितंबर 14 | भारत बनाम पाकिस्तान | ग्रुप A | रात 8:00 बजे | दुबई |
| सितंबर 15 | श्रीलंका बनाम हांग कांग, चीन | ग्रुप A | शाम 5:30 बजे | अबू धाबी |
| सितंबर 15 | श्रीलंका बनाम हांगकांग चीन | ग्रुप B | रात 8:00 बजे | दुबई |
| सितंबर 16 | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | ग्रुप B | रात 8:00 बजे | अबू धाबी |
| सितंबर 17 | पाकिस्तान बनाम यूएई | ग्रुप A | रात 8:00 बजे | दुबई |
| सितंबर 18 | श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान | ग्रुप B | रात 8:00 बजे | अबू धाबी |
| सितंबर 19 | भारत बनाम ओमान | ग्रुप A | रात 8:00 बजे | अबू धाबी |
| सितंबर 20 | ग्रुप B क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 2 | सुपर 4 | रात 8:00 बजे | दुबई |
| सितंबर 21 | ग्रुप A क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप A क्वालिफायर 2 | सुपर 4 | रात 8:00 बजे | दुबई |
| सितंबर 23 | ग्रुप A क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 2 | सुपर 4 | रात 8:00 बजे | अबू धाबी |
| सितंबर 24 | ग्रुप B क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप A क्वालिफायर 2 | सुपर 4 | रात 8:00 बजे | दुबई |
| सितंबर 25 | ग्रुप A क्वालिफायर 2 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 2 | सुपर 4 | रात 8:00 बजे | दुबई |
| सितंबर 26 | ग्रुप A क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 1 | सुपर 4 | रात 8:00 बजे | दुबई |
| सितंबर 28 | फाइनल | फाइनल | रात 8:00 बजे | दुबई |