ईशान किशन का T20I में पहला शतक, तिरुवनंतपुरम में गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां; कीवियों का बुरा हाल

Ishan Kishan T20I Century: ईशान किशन ने अपने T20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक बनाया है. उन्होंने तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी T20 मैच में अपना शतक पूरा किया है. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है.

Published by Mohammad Nematullah

Ishan Kishan T20I Century: ईशान किशन ने अपने T20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक बनाया है. उन्होंने तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी T20 मैच में अपना शतक पूरा किया है. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है. उन्होंने एक ही ओवर में 29 रन बनाए. ईशान ने स्पिनर ईश सोढ़ी के एक ओवर की सभी छह गेंदों पर बाउंड्री लगाई. उन्होंने एक बाउंड्री के साथ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है. इसके बाद उन्होंने 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है. अपने शतकीय पारी में ईशान ने 10 छक्के और 6 चौके लगाए है.

इससे पहले T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ईशान किशन का सबसे बड़ा स्कोर 89 रन था. उन्होंने अपने 36वें T20 इंटरनेशनल मैच में अपना पहला शतक बनाया है. ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के चौथे T20 मैच में नहीं खेले थे. उस मैच के टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि ईशान किशन की तबीयत ठीक नहीं है. ईशान ने रायपुर में खेले गए T20 मैच में अर्धशतक बनाया था. T20 वर्ल्ड कप से पहले ईशान ने जो फॉर्म दिखाया है, वह भारतीय टीम के लिए एक अच्छा संकेत है.

Related Post

पूरी सीरीज में जबरदस्त परफॉर्मेंस

यह पूरी सीरीज ईशान किशन के लिए एक सपने जैसी रही है. उन्होंने सीरीज के लगभग हर मैच में टीम को धमाकेदार शुरुआत दी है. तिरुवनंतपुरम की पिच पर जहां गेंद बल्ले पर धीरे आ रही थी, ईशान की टाइमिंग और पावर-हिटिंग ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. वर्ल्ड कप से पहले उनकी शानदार फॉर्म भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए सबसे बड़ी राहत है.

823 साल बाद लौट रहा है ‘चमत्कारी’ महीना? वैज्ञानिकों-गणितज्ञों ने खोली पोल, जानिए सच्चाई

अगस्त 2024 से ईशान किशन का प्रदर्शन

अगस्त 2024 से ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. भारतीय टीम से बाहर होने के बाद ईशान ने बूची बाबू टूर्नामेंट, दलीप ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, IPL, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और अब T20 इंटरनेशनल में शतक बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वह 43 गेंदों में 103 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जैकब डफी की गेंद पर फिलिप्स ने कैच किया है.

Economic survey: मोबाइल बना बच्चों के लिए साइलेंट किलर! ब्रेन वॉश करने वाली रील्स-शॉर्ट्स पर सरकार लगाएगी लगाम,

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Insurance Complaints: पॉलिसी लेने से पहले सावधान, ये बीमा कंपनियां कर रही हैं ग्राहकों को परेशान, यहां देखें शिकायतों का डेटा

Insurance Complaints: भारत में बीमा पॉलिसीधारकों की नाराजगी बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2022-23 से…

March 18, 2026

धुरंधर: द रिवेंज को देखने आए फैंस हुए नाराज, फिल्ममेकर्स को मांगनी पड़ी माफी; जानें क्या है मामला?

Dhurandhar Theatre Problem: फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि…

March 18, 2026

X down: एक्स प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया में डाउन, सर्विस हुई ठप, नहीं दिख रहे नए पोस्ट

X down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बुधवार रात 8:15 बजे से दुनियाभर में ठप हो…

March 18, 2026

चीन-ईरान सैन्य गठजोड़ को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आई रिपोर्ट ने बढ़ाई ट्रंप-नेतन्याहू की टेंशन

Sodium perchlorate supply: चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन और रॉकेट ईंधन तैयार करने में…

March 18, 2026

TVS Apache RR310 Vs Bajaj Pulsar N125: माइलेज और स्पीड! जानें कौन सी बाइक देगी बेहतर वैल्यू

Bike comparison 2026 India: Apache RR310 एक प्रीमियम, हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स बाइक है, जिसे ट्रैक के…

March 18, 2026

Weather 19 March 2026: IMD के अलर्ट के बाद निकाल लें छतरी, दिल्ली समेत 21 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Weather Forecast 19 March 2026: दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक मौसम का मिजाज बदल चुका…

March 18, 2026